देश के मशहूर शास्त्रीय संगीतकार पद्म भूषण उस्ताद राशिद खान ने रिश्वत देने से इन्कार करने पर पुलिस द्वारा उनके चालक के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राशिद की पत्नी जयिता बसु खान के मुताबिक, उनकी कार एक जाने-माने संगीतकार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट छोड़कर लौट रही थी। उस समय कोलकाता के बेलेघाटा ट्रैफिक गार्ड पुलिस अधिकारियों ने वाहन को रोक लिया। कार ड्राइवर से रिश्वत की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। कार के चालक को गिरफ्तार कर प्रगति मैदान थाने ले जाया गया। वाहन को भी थाने ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद उस्ताद राशिद खान ने तड़के थाने में फोन कर चालक को थाने ले जाने का कारण पूछा। इसके बाद राशिद खान को पुलिस स्टेशन आने को कहा गया। इस पर उस्ताद राशिद खान अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचे, लेकिन उनके थाने जाने पर चालक को छोड़ दिया गया और गाड़ी को भी छोड़ दिया गया। हालांकि इस दौरान राशिद खान व उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है।
पुलिस का कहना है कि राशिद खान का कार चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, इसीलिए उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि उनके पास मेडिकल रिपोर्ट भी है। दूसरी ओर जयिता बसु खान का कहना है कि अगर चालक ने शराब पी रखी थी तो उसे क्यों छोड़ दिया गया। उसे कल कोर्ट में पेश करना चाहिए था।
इस घटना में कलाकार के परिवार ने रोष जताया। उन्होंने घटना के बारे में राज्य के मंत्री इंद्रनील सेन को पहले ही फोन पर जानकारी दी। कई उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों को भी इस घटना के बारे में अलग से सूचित किया गया। इधर, घटना पर बंगाल के कलाकार और बुद्धिजीवी वर्ग ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...