पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम आने के बाद मध्य प्रदेश में जारी है सियासत

मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम आने के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पटवारी भर्ती में हुई धांधली पर पूरी कांग्रेस प्रदेश की शिवराज सरकार पर आक्रमक है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने पूरी परीक्षा को रद्द कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बेरोजगार युवाओं को ब्याज सहित फीस वापसी करने की मांग की है।

 

 

 

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि व्यापम नाम बदनाम हो गया है। नाम बदलने के बाद भी भ्रष्टाचार हो रहा है। मेडिकल, कृषि, नर्सिंग, टीईटी, वर्ग 3, कांस्टेबल, पटवारी भर्ती घोटाले प्रदेश में हुए है। उन्होंने कहा कि अगर भर्ती में कोई विसंगति नहीं है तो सीएम शिवराज ने जांच के आदेश क्यों दिए, यह गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को बताना चाहिए।

 

 

 

जीतू पटवारी ने कहा कि हमने 15 महीने की सरकार में व्यापम के जांच के आदेश दिए थे, इस सरकार ने आते ही उस जांच को बंद करवा दिया। व्यापम के पास 775 करोड़ की एफडी है फिर भी अभ्यार्थियों के पैसे वसूलते हैं। 71 करोड़ रुपये अभ्यार्थियों से वसूलकर मुफ्त में बांट दिए गए हैं। ये पूरी परीक्षा रद्द करके इसकी जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के कॉलेज में ये अनियमितता सामने आई तो क्या बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

जीतू ने मांग कि के सभी टॉपर्स का मीडिया ट्रायल होना चाहिए और पेपर लीक करने वालों के लिए उम्र कैद की सजा का नियम बनाना चाहिए। ऑनलाइन परीक्षाओं में गड़बड़ होती है, इसलिए सरकार को ऑफलाइन परीक्षा प्रणाली पर कार्य करना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *