CG News: छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह विषय पूरे प्रदेश के लिए गंभीर चर्चा का मुद्दा है और इस पर खुलकर संवाद होना चाहिए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जैसे कई जिलों में पिछली सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार एक भी धर्मांतरण का मामला दर्ज नहीं हुआ था। उन्होंने 1968 के प्रावधान का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय धर्मांतरण की जानकारी देना अनिवार्य था, लेकिन कई मामलों में इसका पालन नहीं हुआ। इससे कई क्षेत्रों में विवाद और तनाव की स्थिति बनती रही।
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पर अपनी बात रखते हुए विजय शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण के कारण कई बार कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने सुकमा के एसपी द्वारा जुलाई 2021 में जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि उस समय भी सामाजिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने दृढ़ता दिखाते हुए धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को सदन में पारित किया है और अब इसके नियम बनाकर इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरे समाज के चिंतन का विषय था, लेकिन विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया। उनके मुताबिक यह बहिर्गमन नहीं, बल्कि पलायन था, क्योंकि वे इस मुद्दे पर बोलने से बचना चाहते थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...