अगर हम हमारी जिंदगी को चिंता करते हुए निकाल देंगे तो हम जीवन के कई खूबसूरत समय को नही जी पाएंगे।
जो आज हमको मिला है वो भगवान का दिया हुआ उपहार है। इसे जी भर कर जीना चाहिए। छोटी छोटी चीजों में खुश हो कर अपनी खुशियों को बढ़ाना चाहिए। ना कि व्यर्थ की चिंता कर खुद का आज खोना चाहिए। समय बदलता जरूर है पर समय लौट कर वापस नही आता। इस लिए दोस्तों आज में जियो।










