दुनिया के सबसे ताकतवर माने जाने वाले देश अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बिडेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बिडेन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी बाइबिल पर हाथ रखकर उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बिडेन को एक रंगारंग कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं कमला हैरिस अमेरिका की 49वें उपराष्ट्रपति बनीं। 56 वर्षीय कमला ने पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया।
शपथ ग्रहण के साथ ही बिडेन ने अपने पहले ही भाषण में स्पष्ट कर दिया कि वह सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीन ट्वीट करके उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने पर जो बाइडन को शुभकामनाएं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।
बिडेन ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कहा, “मतभेद रहेंगे, यही लोकतंत्र है, लेकिन मतभेद विभाजन की सीमा तक नहीं बढ़ना चाहिए। मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति हूं।” उन्होंने इस मौके को ‘लोकतंत्र की घड़ी ‘ बताते हुए कहा कि इस समय संकट और चुनौतियां बहुत हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में ही हम इसका सामना कर सकते हैं। उन्होंने इसमें ‘संयुक्त’ शब्द पर विशेष जोर दिया। कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मिलकर हम इस संकट से पार पा लेंगे। अपने भाषण का अंत उन्होंने ‘धन्यवाद अमेरिका ‘ कह कर किया।
फिलीस्तीनी नेता महमूद अब्बास ने जो बिडेन को अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने पर बधाई दी और कहा है कि क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए वह साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं। डब्ल्यूएएफए न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अब्बास ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी और गंभीर समस्याओं के समाधान की दिशा में उनकी सफलता की कामना की। फिलीस्तीनी नेता ने कहा, उम्मीद है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र ही नहीं बल्कि विश्व में शांति और स्थिरता के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...