अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में इमरजेंसी लागू कर दी है। यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है। वॉशिंगटन डीसी में 11 जनवरी से 24 जनवरी तक इमरजेंसी लागू रहेगी। इस दौरान अधिक सख्ती और सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा। इमरजेंसी घोषित होने से पहले ही अमेरिका की कैपिटल हिल में हिंसा हुई थी। इसके बाद से ट्रंप विपक्ष के साथ अपनी खुद की पार्टी के लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
स्पूतनिक के मुताबिक एफबीआई ने चेतावनी दी थी कि हथियारों के साथ प्रदर्शन किए जाने की योजना अमेरिका के सभी 50 राज्यों में बनाई जा रही है, जिसमें कैपिटल हिल बिल्डिंग भी शामिल है। ये हिंसा जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ दिन पहले करने की योजना है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक रिलीज में कहा गया है, ‘होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को इमरजेंसी से जुड़े प्रावधानों को लागू करने के लिए कहा गया है, ताकि संघीय और स्थानीय एजेंसी शपथ ग्रहण समारोह से पहले और भी बेहतरी से तैयारी कर सकें। साथ ही 11 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक एफबीआई की खुफिया और धमकी से जुड़ी जानकारी पर ध्यान देने को कहा गया है।’
गौर हो 6 जनवरी को ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा की थी। इन लोगों की पुलिस के साथ झड़प हुई, इन्होंने वहां की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया, शपथ ग्रहण वाले स्टेज पर चढ़ गए, इमारत के बाहर लगे बैरियर्स को हटाया और दीवारों से चढ़कर बिल्डिंग में प्रवेश करने तक की कोशिश की। ऐसा कहा जा रहा है कि ये हिंसा राष्ट्रपति ट्रंप के भड़काऊ भाषणों की वजह से हुई थी। हिंसा के बाद बेशक ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांति बरतने को कहा लेकिन साथ ही ये बात भी दोहराई की चुनावों में धांधली हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...