रायपुर. महामाया मंदिर में इन दिनों श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान के साथ साथ आज महामाया मंदिन के पंडित मनोज शुक्ला को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

पंडित मनोज शुक्ला कई सालों से लोगों को धर्म कर्म से जुड़ी जानकारी देते आए हैं। इस कड़ी में विभिन्न तीज त्यौहार पर्व आदि विषयों पर शंका समाधान कर श्रद्धालुओं के हित मे समाचार पत्रों में नाम प्रकाशित व सुरक्षित लगभग 1200 से अधिक संख्या में संकलन उनके पास हैं। इसके अलावा भी उन्होंने धर्म के क्षेत्र में कई विशेष कार्य और योगदान दिया है। जिसके कारण उन्हें यह सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड/अधिकृत संवाददाता-सोनल राजेश शर्मा, श्री रुद्र महायज्ञ के यज्ञाचार्य पण्डित राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, यज्ञ में पधारे समस्त आचार्य विद्वानों, मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनन्द शर्मा, तथा मन्दिर ट्रष्ट के समस्त सदस्यों द्वारा समलेश्वरी देवी महामाया मन्दिर के पुजारी पण्डित मनोज शुक्ला को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह शाम 6 बजे श्री महामाया देवी मंदिर परिसर पुरानी बस्ती रायपुर में होगा।
किया है कई देशों के पंचांग का संकलन
मनोज शुक्ला ने 100 सालों के 350 नग से अधिक कई राज्यो कई भाषाओ तथा कई देशों के पंचांगों का संकलन किया है। इसके अलावा 4 वेद, 6 शास्त्र 18 पुराण, कई उपपुराण, 100 सालों से भी पहले के प्रकाशित कई धर्मग्रन्थों के संकलन भी किया है।
इन सम्मानों से भी किया गया है सम्मानित
इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित, धर्मशक्ति सम्मान , गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकार्ड, किंग्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, हॉप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...