Google Analytics Meta Pixel प्रोजेरिया पीड़ित बना एक दिन का कलेक्टर:पा फिल्म के अमिताभ जैसा दिखता है गरियाबंद का शैलेंद्र - Ekhabri.com

प्रोजेरिया पीड़ित बना एक दिन का कलेक्टर:पा फिल्म के अमिताभ जैसा दिखता है गरियाबंद का शैलेंद्र

सीएम बघेल ने की मुलाकात
गरियाबंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लाइलाज बीमारी प्रोजेरिया से जूझ रहे 16 साल के शैलेंद्र ध्रुव को प्रशासन ने एक दिन का कलेक्टर बनाया है। शैलेंद्र बचपन से कलेक्टर बनने का सपना देखता था, इसे प्रशासन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर पूरा किया। शुक्रवार को जैसे ही शैलेंद्र कलेक्टर आॅफिस पहुंचा तो उससे मिलने कलेक्टर निलेश क्षीरसागर खुद कार तक आए और उसे शैडो कलेक्टर की जिम्मेदारी दी। इसके बाद अब शैलेंद्र मुख्यमंत्री से मिलने रायपुर पहुंचा। यहां शैलेंद्र की मुलाकात सीएम भूपेश बघेल से हो गई। शैलेंद्र इस गंभीर बीमारी के चलते बॉलीवुड फिल्म पा के किरदार औरो की तरह दिखता है। फिल्म में यह किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आईजी-एसपी कॉफ्रेंस के दौरान ही शैलेंद्र से मुलाकात की। सीएम ने शैलेंद्र को कॉफ्रेंस के दौरान आपने पास की कुर्सी पर बैठा लिया और उससे बात की। एसपी कान्फ्रेंस के बाद पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ‘गार्ड आॅफ आॅनर’ में शैलेन्द्र को भी स्थान दिया गया। मुख्यमंत्री ने शैलेंद्र का परिचय मंत्रियों और अधिकारियों से भी कराया और गरियाबंद एसपी से कहा कि शैलेंद्र को अपने दफ्तर में भी बुलाएं। शैडो कलेक्टर की जिम्मेदारी देने के बाद गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शैलेंद्र को ये जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री से मिलने का समय तय था। इसलिए शैलेंद्र को भी आॅफिस में कुर्सी में नहीं बैठाया गया है। वह जैसे ही रायपुर से लौटेगा तो उसे बकायदा कुर्सी पर भी बैठाया जाएगा। शैलेंद्र ने कहा कि मुझे शैडो कलेक्टर बनने के बाद अच्छा लग रहा है। शैलेंद्र राज्य का पहला प्रोजेरिया पीड़ित है। उसकी बीमारी का पता 4 साल पहले चला था।
16 साल का शैलेंद्र जिले के छुरा विकासखंड के मेढकीढबरी गांव का रहने वाला है। शैलेंद्र ने कुछ दिन पहले की कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की थी। मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस बात की जानकारी लगी तब उन्होंने जिला प्रशासन को शैलेंद्र की यह इच्छा पूरी करने निर्देश दिए थे। बीमारी के कारण उसकी शारीरिक कोशिकाओं का अधिक विकास हो चुका है। जिसके चलते वह 80 साल के बुजुर्ग जैसा नजर आता है। शैलेंद्र स्कूल भी जाता है तो शिक्षक पढ़ाई को लेकर उस पर कभी कोई दबाव नहीं डालते। वह दूसरे बच्चों की तरह न तो शरारत करता है और न ही खेलता है। स्कूल के सब बच्चे भी उसके साथ सामान्य व्यवहार करते हैं। शैलेन्द्र के परिजन ने बताया कि वह बचपन से ही इस बीमारी से पीड़ित है। उसकी इच्छा कलेक्टर बनने की है, लेकिन बीमारी की वजह से उसका शारीरिक विकास रुक गया है, जिसके कारण वह अपना सपना पूरा नहीं कर सका। वह कलेक्टर की कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर करता था, जो अब पूरी हो गई है।
इलाज की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
इधर, शैलेंद्र के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। टीम शैलेंद्र के टेस्ट की तैयारी कर रही है। जिला अस्पताल के अधीक्षक जीएस टंडन ने बताया है कि बच्चे के इलाज के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...