Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए मोदी, पोप और गुटेरस की समिति बनाने का प्रस्‍ताव पास - Ekhabri.com

यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए मोदी, पोप और गुटेरस की समिति बनाने का प्रस्‍ताव पास

यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए मेक्सिको ने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष एक प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र युद्धरत दोनों देशों के नेताओं से वार्ता के लिए समिति गठित करे। इस समिति में भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी, पोप फ्रांसिस और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस हों। यह समिति यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से वार्ता करे और पैदा हुए गतिरोधों को दूर करे।

 

मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो लुईस एब्रार्ड कासाउबोन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर हुई चर्चा के दौरान यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा, मेक्सिको मानता है कि जो स्थितियां बन गई हैं उनमें शांति स्थापित करने के लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली उपाय किए जाने की जरूरत है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लापेज ओब्रैडोर ने दुनिया के लिए इस प्रस्ताव के क्रियान्वयन को जरूरी माना है। मेक्सिको की ओर से यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी के समरकंद में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यह कहने के चंद रोज बाद आया है कि वर्तमान समय युद्ध करने का नहीं। मोदी के इस बयान का अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन समेत कई पश्चिमी देशों ने स्वागत किया है।

 

 

अमेरिका के सहायक रक्षा मंत्री डा. एली रैटनर ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति से वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का यूक्रेन युद्ध के संबंध में कथन प्रशंसा योग्य है। यूक्रेन में शांति की उनकी इच्छा का हम स्वागत करते हैं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान ने मोदी के बयान सही और न्यायोचित बताया था। कहा था कि अमेरिका इस बयान का बहुत अधिक स्वागत करता है।

Read Also  68 साल बाद अमेरिका से आकर चुकाई 28 रुपये की उधारी

 

जपोरीजिया मामले में यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद
न्यूयार्क में विदेश मंत्री एस जयशंकर की यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनीज शमीहाल से मुलाकात में जपोरीजिया परमाणु संयंत्र का मसला भी उठा। प्रधानमंत्री शमीहाल ने परमाणु संयंत्र को लेकर बने गतिरोध को दूर करने के लिए भारत की मदद मांगी है। यूक्रेन के इस संयंत्र पर मार्च से रूसी सेना ने कब्जा कर रखा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...