Google Analytics Meta Pixel स्कूल स्तर पर तैयार होंगे प्रश्न पत्र: प्रश्नों को लिखा जाएगा ब्लैक बोर्ड पर - Ekhabri.com

स्कूल स्तर पर तैयार होंगे प्रश्न पत्र: प्रश्नों को लिखा जाएगा ब्लैक बोर्ड पर

स्कूल शिक्षा विभाग ने तिमाही परीक्षा के लिए जारी किए नये निर्देश

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ली जाने वाली तिमाही परीक्षा के लिए नये निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार तिमाही परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र को परीक्षा कक्ष में चाक से ब्लैक बोर्ड पर लिखा लिखकर छात्रों से हल कराया जाएगा। स्कूल स्तर पर संस्था प्रमुख, प्राचार्य द्वारा इन प्रश्न पत्रों को तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि विगत दिनों कतिपय न्यूज चैनलों तथा अखबारों में तिमाही परीक्षा के लिए निर्मित केन्द्रीकृत प्रश्न पत्र के लिक होने के समाचार प्रकाशित हुए हैं। अत: सतर्कता-स्वरूप, विद्यार्थियों के मूल्यांकन कार्य की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बरकरार रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के लिए एससीईआरटी कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्मित व जारी प्रश्न पत्र के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षा, मूल्यांकन कार्य संबंधी जारी निदेर्शों को तत्काल प्रभाव से अधिक्रमित करते हुए नवीन निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार राज्य स्तर से पूर्व में जारी एवं शाला स्तर पर प्राप्त प्रश्नपत्रों का उपयोग किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा।

यह निर्देश दिए संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रश्न-पत्र की प्रकृति तथा संख्या ऐसी हो जिन्हें सुगमता से 10 से 15 मिनट में लिखा जा सके। परीक्षार्थियों को अपनी विषय की कॉपी में ही प्रश्नों के उत्तर लिखवाया जाए। शाला स्तर पर परीक्षार्थियों की कॉपी जांचकर मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराया जाए। मूल्यांकन के बाद प्रश्नोत्तर कॉपी विद्यार्थियों को अनिवार्यत: लौटा दी जाए, ताकि वे तथा पालक स्वयं भी अपने स्तर से आवश्यक मूल्यांकन कर सकें, ताकि भविष्य में अतिरिक्त तैयारी कर सके। शाला स्तर पर ही परीक्षा की समय-सारिणी निर्धारित की जाए और अनिवार्यत: यह तिमाही परीक्षा अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाए। प्रश्न पत्र की एक प्रति परीक्षा आयोजित करने के बाद अनिवार्यत: जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि उनके स्तर से भी गुणवत्ता का आंकलन-परीक्षण हो सके एवं वे आगामी मूल्यांकन, परीक्षाओं के लिए संबंधित संस्था प्रमुख, प्राचार्यों को समुचित मार्गदर्शन दे सकें।

Read Also  गतिरोध बरकरार: सरकार ने फिर लिखी चिट्ठी, बातचीत को तैयार

इसलिए लिया गया था यह निर्णय
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल के पश्चात विद्यार्थियों की दक्षता और सीखने की गति को चरणबद्ध तरीके से प्रोत्साहित करने की मंशा से कक्षा 1 से 12वीं तक मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक अर्थात सतत मूल्यांकन कार्य कराए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। उल्लेखनीय है कि सतत् मूल्यांकन से तिमाही तथा अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल लक्ष्य और उद्देश्य न तो विद्यार्थी को उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण करना रहा है और न ही तिमाही या छ:माही परीक्षा के प्राप्तांक वार्षिक परीक्षा में नहीं जोड़े जाने हैं- बल्कि शिक्षा सत्र के अंत में आयोजित वार्षिक परीक्षा की आवश्यक सतत् तैयारी के प्रति उन्हें सचेत और सक्रिय बनाये रखना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

मंत्री केदार कश्यप के काफिले से साथ सड़क हादसा, NH 30 पर काफिले को मारी स्कार्पियो ने टक्कर

By User 6 / August 23, 2026 / 0 Comments
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...