Google Analytics Meta Pixel शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा पर राहु का घात - Ekhabri.com

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा पर राहु का घात

आश्विन मास की पूर्णिमा का मान शरद पूर्णिमा का है। मान्यता है कि तिथि विशेष पर चंद्रदेव सोलह कलाओं से युक्त होकर आसमान में छाते हैं। अपनी चटक चांदनी पृथ्वी पर बरसाते हैं, मगर इस बार उसकी चंद्र रश्मियों से होने वाली अमृत वर्षा को खीर के कटोरे में पूरी रात सहेजने से लोग वंचित रह जाएंगे। कारण यह कि रात 1.05 बजे से खंडग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। इसका सूतक नौ घंटे पहले शाम 4.05 बजे लग जा रहा है। ग्रहण काल में भोजन, व्रत, पूजा-अनुष्ठान आदि वर्जित होते हैं। इस स्थिति में ज्योतिर्विदों ने बीच का रास्ता सुझाया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय के अनुसार ग्रहण से पहले कुशा से आच्छादित मखाना, कुट्टू, सांवा तिन्नी की खीर खुले आसमान के नीचे रखी जा सकती है। इसका सेवन सुबह स्नान-ध्यान के बाद किया जा सकता है।

 

 

 

 

शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं से युक्त होता है। मान्यता है कि इस रात चंद्र किरणों से अमृत वर्षा होती है। इसी अमृत वर्षा में लोग खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रात में रखते हैं। इसे खाना स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी माना जाता है लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के कारण ऐसा नहीं किया जा सकेगा। इस बार शनिवार 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा के दिन ही वर्ष का पहला और अंतिम खंडग्रास चंद्रग्रहण है जो पूरे भारत में दिखाई देगा। ऐसा संयोग नौ वर्ष बाद बना है।

 

 

 

नौ घंटे पूर्व लग जाएगा सूतक

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय बताते हैं कि पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर को 03:47 बजे भोर में लगेगी जो 29 अक्टूबर की भोर में 2:01 बजे तक रहेगी। चंद्रग्रहण का स्पर्शकाल रात्रि 1:05 बजे है, मध्यकाल 1:44 बजे है, 2:24 बजे मोक्ष होगा। ऐसे में संपूर्ण ग्रहण काल एक घंटा 19 मिनट का होगा लेकिन इसका सूतक काल ग्रहण के नौ घंटे पूर्व ही 4:05 बजे शाम से आरंभ हो जाएगा। सूतक काल में पूजन-अनुष्ठान, भोजन निर्माण व आहार ग्रहण आदि वर्जित कर्म माने गए हैं। इसलिए कोजागरी पूर्णिमा से जुड़े समस्त धार्मिक अनुष्ठान, भोजन आदि के कार्य शाम 4:05 बजे से पहले कर लेने होंगे।

 

 

 

कुश कम कर देते है विपरीत प्रभाव : प्रो. विनय पांडेय के अनुसार भोजन यदि बच गया हो या किसी कारणवश बाद में करना हो तो उसे कुश से ढक कर रखें। इससे ग्रहण का प्रभाव कम हो जाता है। खंडग्रास चंद्रग्रहण भारत में दृश्य होगा। चंद्रमा को नक्षत्राधिपति कहा गया है। चंद्रमा पर ग्रहण राहु का संकट काल होता है। इस काल में चंद्र किरणों की गुणवत्ता प्रभावित हो जाती है, ऐसे में सूतक काल में रखा भोजन विषाक्त हो जाता है। इसलिए कोजागरी पूर्णिमा को होने वाली लक्ष्मी-गणेश व कुबेर का पूजन उस दिन 4:05 बजे के पूर्व हो जाना चाहिए। बाल, वृद्ध व रोगी के लिए कोई वर्जना नहीं है। गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण काल में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

छात्रावास की छात्राओं को लेकर प्रसारित खबर भ्रामक, जांच में सामने आए तथ्य

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *