ट्रेनों के गंदे और बदबूदार शौचालयों की जांच अब रेलवे के आला अफसर खुद करेंगे। देश भर में रेलवे बोर्ड स्तर के अफसर खुद ट्रेनों के थर्ड एसी कोच में यात्रा करके शौचालयों में गंदगी के कारणों की जांच करेंगे।
रेल अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के दूसरे चरण में रेलवे बोर्ड स्तर के अफसर 24 घंटे के लिए ट्रेनों के थर्ड एसी कोचों में सफर करते हुए अपने अनुभवों के आधार पर जनसाधारण की समस्याओं का आकलन करेंगे। वैसे पिछले तीन दिनों से वह 544 रेलवे अफसर ट्रेनों में शौचालयों की स्थिति का मौका मुआयना कर रहें हैैं जो आमतौर पर कनिष्ठ रेल अफसरों की निरीक्षण रिपोर्टों पर हस्ताक्षर करने के अधिकारी हैैं।
इंटरनेट मीडिया में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की ढेरों शिकायतें मिलती हैैं। इनमें गंदे शौचालयों से लेकर लीकेज और पानी नहीं होने की समस्याएं भी शामिल हैैं। इस साल अप्रैल में ऐसी ही एक शिकायत से रेलवे में हड़कंप मच गया। नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले एक यात्री ने अपनी शिकायत में बताया था कि बायो टायलेट का फ्लश करते ही सारा मानव मल उसके ऊपर आ गिरा था। यात्री ने यह शिकायत नार्दन रेलवे में की थी। इसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें हुईं और समस्या की समीक्षा की गई।
इसी के बाद रेल यात्रियों की समस्याओं की तह में जाने के लिए विभिन्न जोनों के मंडलीय रेलवे प्रबंधकों, अतिरिक्त मंडलीय रेलवे प्रबंधकों, प्रिंसिपल मैकेनिकल इंजीनियर और अन्य अफसरों को अगले कई दिनों में विभिन्न ट्रेनों का दौरा करना होगा। वरिष्ठ अफसरों का इस काम में लगाने का मकसद उन्हें धरातल पर लोगों को हो रही परेशानियों से परिचित कराना है। यह जरूरी है कि हर समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए वह रोजमर्रा की परेशानियों को खुद अपनी आंखों से देंखे और उनके कारणों को समझें, ताकि इन समस्याओं के बेहतर समाधान निकल सकें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...