रायपुर में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑनलाइन सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37.50 लाख रुपये नकद, 3 लग्जरी कारें और 10 महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब 92.50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लग्जरी कारों को ही चलती-फिरती सट्टा ऑफिस के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर 2 महिंद्रा थार और 1 नेक्सा XL-6 कार की तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में नगदी और सट्टा संचालन से जुड़े उपकरण बरामद हुए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी jmdbet777.com और Classic777.com जैसी वेबसाइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे।
गिरफ्तार सटोरियों की प्रोफाइल-
रखब देव पाहुजा (भिलाई): मुख्य सप्लायर, पहले भी जेल जा चुका है।
पीयूष जैन (रोहिणीपुरम, रायपुर): मास्टर आईडी का खेल संभालने वाला।
जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू (रायपुर): इलाके का पुराना सटोरिया।
दीपक अग्रवाल (बिलासपुर): सट्टे के कारोबार का अहम हिस्सा।
कमल राघवानी (गायत्री नगर, रायपुर): गिरोह का सक्रिय सदस्य।
सचिन जैन (गुढ़ियारी, रायपुर): सट्टा आईडी वितरण में शामिल।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टे की रकम हवाला और म्यूल बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की जा रही थी। गिरोह के तार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से कई पहले भी जुआ एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की सूची भी तैयार कर ली है और उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की बात कही गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...