Google Analytics Meta Pixel रायपुर: मुख्यमंत्री का ओडिशा के नव निर्वाचित विधायकों ने जताया आभार - Ekhabri.com

रायपुर: मुख्यमंत्री का ओडिशा के नव निर्वाचित विधायकों ने जताया आभार

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओडिशा राज्य के नए मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी एवं उनके मंत्रिगणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय से ओडिशा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए अनेक नवनिर्वाचित विधायकों ने भुवनेश्वर में सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन पर शुभकामनाएं दी।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सघन चुनाव प्रचार किया था और इन इलाकों में भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इसी आशय के साथ ही ओडिशा के नव निर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करने उनसे मिलने पहुंचे थे।

 

मुख्यमंत्री साय से विधायकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल ओडिशा का पड़ोसी राज्य है, बल्कि प्रदेश का बड़ा इलाका छत्तीसगढ़ से अपनी सीमा साझा करता हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच मजबूत सांस्कृतिक, सामाजिक संबंध है। बड़े पैमाने पर व्यापारिक गतिविधियां भी दोनों राज्यों के बीच संचालित होती हैं। दोनों राज्यों के हित परस्पर जुड़े हुए हैं, जिसका प्रभाव चुनाव पर भी पड़ता है।

 

विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री साय से कहा कि ओडिशा से आपका स्नेह सहज ही दिखता है। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आपने ओडिशा सहित अन्य राज्यों में लगातार चुनाव प्रचार किया। ओडिशा राज्य में आपके द्वारा किए गए चुनाव प्रचार के परिणाम स्वरूप 24 सालों से सत्ता पर काबिज नवीन पटनायक की सरकार को दर किनारे कर विधानसभा चुनाव में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। लोक सभा चुनाव में भी पार्टी ने ओडिशा में 20 सीटें हासिल की है।

Read Also  रायपुर में नगर निगम की सख्ती: मालवीय रोड से बैजनाथपारा तक अतिक्रमण हटाया

 

मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि मुझे आप सभी से और ओडिशा की जनता से उतना ही स्नेह मिलता है, जितना मेरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों से मुझे मिलता रहा है। ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बन गई है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा से निश्चय ही ओडिशा तेजी से विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा होगा और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विकसित भारत के विजन को पूरा करने में महत्वपूर्ण साझेदारी करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *