Google Analytics Meta Pixel रायपुर: लोगों ने कहा समय की मांग लॉक डाउन - Ekhabri.com

रायपुर: लोगों ने कहा समय की मांग लॉक डाउन

रायपुर। कोविड के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। शुरुवाती दौर में छत्तीसगढ़ राज्य कुछ समय तक सेफजोन में था लेकिन पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या का ग्राफ बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। कल तक प्रदेश में कोरोना के 184 नए मरीज आये हैं, जिसमें रायपुर में 87 केस सामने आए हैं। इस स्थिति में हमने लोगों से जानना चाहा कि क्या एक बार फिर से लॉक डाउन होना चाहिए? आईए जाने लोगों की क्या प्रतिक्रिया सामने आई।

विवेक जायसवाल

विवेक जायसवाल बिजनेस मैन हैं। राज्य की स्थिति को देखते हुए वे कहते हैं कि दोबारा सम्पूर्ण लॉक डाउन होना चाहिए। अगर ऐसे ही मार्केट और दुकाने खुली रहेंगी तो काबू पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकि हो जाएगा। लोग नियमों की खुले आम धज्जी उड़ा रहे हैं, ऐसे लोगों का घर में बंद होना जरूरी है। सरकार इस बात को नहीं मान रही है कि कम्यूनिटी स्प्रेड हो गया है, लेकिन अब तक कितने ही केस ऐसे आ गए हैं, जिनकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, फिर भी उन्हें कोरोना हुआ है।

ऋचा शुक्ला

सुरक्षा की अगर बात करें तो लॉकडाउन के अलावा और कोई भी दूसरा विकल्प नहीं है। ये कहना है ग्रहणी ऋचा शुक्ला का। वे कहती हैं कि राज्य जब से अनलॉक हुआ है लोग बेकाबू हो गए हैं। कोई भी बाजार में गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। अगर अब भी संपूर्ण लॉकडाउन नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।

चौलेस ठाकुर

आदर्श नगर निवासी चौलेस ठाकुर राज्य में बढ़ते मरीजों की संख्या से हैरान हैं। वे कहते हैं, घर से निकलना खतरे से खाली नहीं। कोरोना हर वर्ग और आयु तक पहुंच गया है। डॉक्टर, नर्स, व्यवसायी, मजदूर, होटल हर व्यवसाय और उम्र के मरीज राज्य में सामने आ चुके हैं। हर व्यवसायी के दुकान खोलने का एक दिन तय होना चहिए। समय सीमा घटा के मात्र 3 घंटा करना चाहिए।

प्रीति दावड़ा

पुलिस की सख्ती ही लोगों को सुरक्षित रखी थी, ये कहना है ग्रहणी प्रीती दावड़ा का। वे कहती है कि अनलॉक के लिए ये समय सही नहीं है। राज्य में कोरोना के मरीज की संख्या एकदम से बढ़ी है। जैसे पहले चरण में सख्ती की गई थी उस सख्ती की आवश्यकता अब महसूस हो रही है।

निधी दिनेश त्रिवेदी

गृहणी निधी दिनेश त्रिवेदी का मानना है अन्य राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी नियमों को लागू करना चहिए तभी स्थिति में काबू पाया जा सकेगा। अत्यावश्यक सेवा को छोड़ कर सभी को कम से कम 15 दिन के लिए संपूर्ण लॉक डाउन करना चाहिए।

रजनी बाजपाई

सामाज सेविका रजनी कहती हैं कि एक तरफ कुंआ है और दूसरे तरफ खाई है। लॉक डाउन होने से लोगों को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ेगा और बंद नहीं करने से कोरोना का कहर झेलना पड़ेगा। इसके लिए बीच का रास्ता निकालना चाहिए। लॉकडाउन करते हुए कुछ रियायत देनी चाहिए। लोगों से अब डर भी खत्म हो गया है। बस सेवा शुरु होने से लोग एक शहर से दूसरे शहर आना जाना कर रहे हैं।ऐसे समय में प्रशासन को राजनीति छोड़ कर लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए। आवश्यक सेवा में रियायत देते हुए 20 दिनों का लॉकडाउन करना चाहिए।

समीरन चक्रवर्ती

समीरन चक्रवर्ती कहते हैं हालात को देखते हुए जरूरी है कि सम्पूर्ण लॉक डाउन किया जाए। रोज मरीज बढ़ रहे हैं। अब कम्युनिटी स्प्रेड होता साफ नजर आ रहा है। जब इक्का दुक्का केस थे तो पूरा देश लॉक था और आज जब महामारी विकराल रूप ले रही है तो इस पर विचार विमर्श तक नही हो रहा है। 15 दिन अगर बंद किया गया तो इससे केस नही बढ़ेंगें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *