रायपुर, 12 मई 2025– नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने अब तक 36 हजार से अधिक बच्चों की नि:शुल्क हार्ट सर्जरी कर न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश-दुनिया में मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि बाबा सत्य साईं का संदेश – सबसे प्रेम करो और सबकी सेवा करो – इस संस्थान में साक्षात रूप में देखने को मिलता है। यहां अब तक 15 देशों के एक हजार से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी हो चुकी है और तीन लाख से अधिक बच्चों की हृदय जांच भी नि:शुल्क की गई है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज करा चुके बच्चों व उनकी माताओं से भी मुलाकात की और उन्हें फल व मिठाई वितरित की। मंच पर परिजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक पल भी बताए।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने जानकारी दी कि अब काशी में भी सेवा केंद्र शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब निःशुल्क नर्सिंग शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे सेवा भाव से जुड़ी नई पीढ़ी तैयार हो रही है।
कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, डॉक्टर व स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...