Google Analytics Meta Pixel राज्यपाल के पत्र से उड़ी राजस्थान के मुख्ययमंत्री अशोक गहलोत की नींद - Ekhabri.com

राज्यपाल के पत्र से उड़ी राजस्थान के मुख्ययमंत्री अशोक गहलोत की नींद

राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट और मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का विवाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट होता हुआ राजभवन तक पहुंच गया। मुख्‍यमंत्री गहलोत और विधानसभा अध्‍यक्ष सीपी जोशी की राजनीतिक पैतरेबाजी को हाई कोर्ट से झटका लगा तो शुक्रवार को नया राजनीति ड्रामा राजभवन में किया गया। यहां कांग्रेस के गहलोत समर्थक विधायकों ने विधानसभा सत्र तत्‍काल बुलाने की मांग को लेकर धरना दिया और नारेबाजी की। इससे राज्‍यपाल कलराज मिश्र खासे नाराज है। उन्‍होंने इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र मिलने के बाद से मुख्‍यमंत्री गहलोत की नींद उड गई है और परेशान हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट का यथास्थिति बरकरार रखने से जुड़ा फैसला सचिन पायलट खेमे के पक्ष में आने के बाद से ही गहलोत सरकार तीखी बयानबाजी पर उतर आई है। पहले तो मुख्‍यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को ही धमकी दे डाली और फिर राजभवन में कांग्रेसी विधायकों की फौज लेकर पहुंच गए। इसके बाद देर रात तक मंत्रिमंडल की बैठक कर मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र बुलाने पर चर्चा करते रहे।

सूत्र बताते हैं कि राज्यपाल कलराज मिश्र के आधा दर्जन सवालों ने गहलोत को हिलाकर रख दिया है। देर रात चली बैठक में इन्हीं सवालों पर चर्चा हुई। राज्यपाल से खुलेआम टकराव पर आमादा गहलोत सरकार की बेसब्री इस आशंका से और बढ़ गई है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी पायलट खेमे के पक्ष में जाने पर सूबे की सियासत तेज मोड़ भी ले सकती है।

राज्‍यपाल ने अपने पत्र कहा है कि कैबिनेट नोट में विधानसभा सत्र की तारीख नहीं बताई गई है और  न ही सरकार ने किस वजह से सत्र बुलाने की मांग की है, इसका कोई जिक्र है। इतना ही कैबिनेट ने सत्र के लिए कोई अप्रूवल भी नहीं दिया है। राज्‍यपाल ने कहा कि सामान्‍य परिस्थितियों में 21 दिन का नोटिस देना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही राजभवन के बयान में कहा गया कि गवर्नर ने सरकार से कहा है कि सभी विधायकों की स्‍वतंत्रता और आने-जाने की आजादी सुनिश्चित करें। राज्‍यपाल ने यह भी पूछा है कि राज्‍य में कोविड-19 के हालात को देखते हुए विधानसभा सत्र कैसे बुलाया जा सकता है। राज्‍यपाल ने साफ निर्देश दिए हैं कि सरकार अपनी हर कार्रवाई में संवैधानिक मर्यादा और जरूरी प्रक्रिया का पालन जरूर करे।

वहीं सूत्र बताते हैं कि संवैधानिक स्थिति यही कहती है कि राज्यपाल को मंत्रिमंडल की सलाह के अनुरूप चलना होगा,  लेकिन विशेष परिस्थितियों में राज्यपाल अपने विवेक से फैसला कर सकते हैं। चूंकि सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सोमवार को बहस होनी है,  तो ऐसे में बनती परिस्थितियां राज्यपाल को विवेकाधिकार का इस्तेमाल करने की इजाजत दे सकती हैं। यही गहलोत की परेशानी है। 109 विधायकों के साथ होने का दावा कर रहे गहलोत ने अपने चहेते एसओजी प्रभारी से सचिन पायलट समेत केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ खरीद-फरोख्त के जरिये निर्वाचित सरकार गिराने की साजिश रचने का केस तो दर्ज करा दिया है।

संभवतः इसी कारण अशोक गहलोत शुक्रवार देर रात कैबिनेट से सलाह-मशविरा करते रहे। बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर राज्‍यपाल कलराज मिश्र के मुख्‍यमंत्री को भेजे गए आधा दर्जन सवालों पर भी चर्चा हुई। इन सवालों ने अशोक गहलोत की नींद उड़ा दी है। राज्यपाल ने गहलोत सरकार से पूछा कि अगर उनके पास पहले से बहुमत है  तो विधानसभा सत्र बुलाकर बहुमत परीक्षण क्‍यों चाहती है। राजभवन ने शुक्रवार शाम को यह पत्र सरकार के पास भिजवाया था। मुख्‍यमंत्री आवास पर करीब ढाई घंटे चली बैठक में इसी पर चर्चा हुई। साथ ही राज्‍यपाल ने राज्‍य सरकार को भेजे अपने नोट में कहा है कि कोई भी संवैधानिक दायरे से ऊपर नहीं है और दबाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए। राज्‍यपाल ने कहा कि उन्‍होंने कानूनी और संवैधानिक विशेषज्ञों से इस पर सलाह ली है। इसके बाद, छह बिंदुओं को उठाते हुए एक नोट सरकार के पास भेजा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *