रायपुर। इंदिरा यूनिवर्सिटी में आयोजित इंदिरा यूथ यात्रा और लीडरशिप अवॉर्ड्स में युवाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने संघर्ष व सफलता की कहानी साझा कर युवाओं को प्रेरित किया।
राजपाल यादव ने कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि कठिनाइयों को स्वीकार करना ही असली सफलता की ओर बढ़ने का रास्ता है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल ज्ञान अर्जन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और ईमानदारी जैसी महत्वपूर्ण सीख देने का माध्यम भी है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इंदिरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, पुणे के सीईओ डॉ. पंडित माली और चीफ कॉर्पोरेट रिलेशन्स एंड आउटरीच ऑफिसर रजी थॉमस ने भी अपने विचार साझा किए।
लीडरशिप अवॉर्ड्स और भागीदारी
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता दिखाने वाले लोगों को लीडरशिप अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें छात्र, प्रोफेशनल्स और शिक्षक शामिल थे। सम्मानित होने वालों में इंदिरा ग्रुप के एमबीए बैच के पूर्व छात्र और कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर प्रमुख रहे।
यह आयोजन इंदिरा यूनिवर्सिटी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह भविष्य के नेताओं को तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा और अवसर प्रदान करने में समर्पित है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...