2016 में आई बायोपिक ड्रामा फिल्म सरबजीत को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा लीड रोल में थे, लेकिन अवॉर्ड का ज्यादातर क्रेडिट ऐश्वर्या के हिस्से आया। सभी अवॉर्ड्स भी एक्ट्रेस को ही मिले। इस पर रणदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि अगर अब वो कुछ कहते हैं तो अंगूर खट्टे हैं जैसी वाली बात हो जाएगी। हालांकि उन्होंने माना कि उन्हें बुरा जरूर लगा था, लेकिन वो इन बातों से खुद को दूर ही रखते हैं। रणदीप ने कहा कि किसी को भी अवॉर्ड्स को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए, इसके बारे में रोने बैठूंगा तो गलत होगा।
रणदीप ने कहा कि सबसे पहले तो एक एक्टर के रूप में, अगर आप अपनी योग्यता का आंकलन इस आधार पर कर रहे हैं कि आपने कितने अवॉर्ड्स जीते हैं, तो ये ठीक नहीं है। आपको अपने लोगों से जो पहचान मिलती है, वो बहुत अच्छी और एक्साइटमेंट से भरी हो सकती है, लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं ऐश्वर्या के लिए खुश हूं कि उन्हें अवॉर्ड्स मिले। भले ही मैं नहीं जीत पाया। अब ये शिकायत करना कि मैं उनसे ज्यादा डिजर्व करता था, ठीक नहीं होगा। लेकिन अगर लोग ऐसा कहते हैं, तो ये मेरे लिए अपने आप में एक जीत है।
रणदीप बोले- मैं इस तरह की बातचीत में कभी शामिल नहीं हुआ, क्योंकि ये खट्टे अंगूर का मामला जैसा लगेगा। क्या मुझे बुरा फील हुआ? बिल्कुल मुझे लगा, लेकिन ऐसा नहीं है कि मेरी दुनिया ही खत्म हो गयी। आप अगली चीज पर आगे बढ़ें, लेकिन एक एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में, अगर मैं दूसरों को अपनी खुद की इमेज के बारे में इतना कंट्रोल देता, तो मैं बहुत पहले ही ऐसा कर चुका होता। रणदीप ने बताया कि उनका ऐश्वर्या से सेट पर कम इंटरेक्शन होता था, लेकिन उन्होंने देखा है कि वो कितना अच्छा काम करती हैं। वो अपने काम के लिए कितनी सजग हैं।
रणदीप की हाल ही में स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म रिलीज हुई है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रणदीप के साथ अंकिता लोखंडे भी हैं। सरबजीत और वीर सावरकर दोनों ही फिल्म के लिए रणदीप ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन लिया था। उनके काम की हर कोई तारीफ करता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...