Google Analytics Meta Pixel Congress में बगावत की सजा, सोनिया ने 'चिट्ठीबाजों' के नेताओं के कतरे 'पर' - Ekhabri.com

Congress में बगावत की सजा, सोनिया ने ‘चिट्ठीबाजों’ के नेताओं के कतरे ‘पर’

कांग्रेस में लोकतंत्र हाथी के दांत की तरह हैं। यानी खाने और दिखाने के लिए अलग-अलग है। कांग्रेस में भले ही उसके शीर्ष नेता आंतरिक लोकतंत्र की दुहाई देते हो, लेकिन जमीनी सच्‍चाई इससे इतर है। हकीकत यह है कि कांग्रेस आलाकमान यानी सोनिया-राहुल और प्रियंका के आगे किसी की नहीं चलती। यह कथित शीर्ष नेतृत्व बगावती सुर रखने वाले नेताओं के पर कतरने में कोई कोताही नहीं बरतता। हालिया उलटफेर भी यही बताता है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख कर आत्मनिरीक्षण का सुझाव देने वाले 23 नेताओं के सुर रास नहीं आए हैं।

पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला तक भले ही अंदरूनी हालात पर ‘सब कुछ ठीक’ होने का लाख दम भरे पर असल हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कांग्रेस में सोनिया गांधी पर ‘लेटर बम’ फोड़ने वाले नेताओं के खिलाफ आलाकमान ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस कार्यकारिणी की हंगामेदार बैठक के बाद पार्टी ने सख्त कदम उठाते हुए चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को संसद की नई नियुक्तियों में दरकिनार कर दिया है या उनके पर कतर दिए हैं।

लोकसभा में पार्टी की मुखर आवाज में शामिल रहे तिरुवनंतरपुम से सांसद शशि थरूर और आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी की अनदेखी करते हुए युवा गौरव गोगोई को लोकसभा में उपनेता नियुक्त किया गया है। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी का चीफ व्हिप बनाया गया है। थरूर और तिवारी उन 23 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने सोनिया को पत्र लिखा था।

फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं,  जबकि के. सुरेश मुख्य सचेतक हैं। गौरव गोगोई पहले सचेतक की भूमिका में थे। इसके अलावा मणिकम टैगोर भी सचेतक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को राज्यसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। गौरव के सामने मनीष तिवारी को नजरअंदाज कर दिया गया,  जबकि तिवारी दो बार सांसद रह चुके हैं। इतना ही नहीं गोगई के मुकाबले मनीष तिवारी काफी सीनियर नेता हैं। तिवारी एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

Read Also  दिल्ली में चुनी हुई सरकार को निर्णय का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

इसके अलावा पार्टी ने संसद में आने वाले मुद्दों को लेकर 10 नेताओं का एक समूह बनाया है। इमसें सोनिया को चिट्ठी लिखने वाले गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी शामिल हैं। इसके अलावा सोनिया के खास सिपहसलार अहमद पटेल, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल भी इसमें शामिल हैं। रमेश को राज्यसभा में पार्टी चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है। इसमें लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत पांच सांसद शामिल हैं। अब राज्यसभा में कांग्रेस की बात रखने वाले आजाद और शर्मा पर नियंत्रण रखने के लिए इतना बड़ा समूह बनाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *