Google Analytics Meta Pixel आज मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ, मिलेंगे फायदे - Ekhabri.com

आज मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ, मिलेंगे फायदे

हिंदू धर्म में भगवान हनुमान सभी देवी-देवताओं में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। प्रतिदिन हर एक हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ दर्शन करने के लिए आती है। ऐसी मान्यता है कि रामभक्त हनुमान सभी देवी-देवताओं में जल्द प्रसन्न होने वाले देवता है। इसी कारण से इनका विशेष महत्व है। हनुमान जी की पूजा,उपासना, मंत्रों के जाप और हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों के सभी कष्ट फौरन ही दूर हो जाते हैं और सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाती है।

भगवान हनुमान अपने प्रभु श्रीराम की आज्ञा का पालने करते हुए आज भी इस पृथ्वी लोक में वास करते हैं और अपने भक्तों के कष्टों का दूर करते आए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी शक्ति, बुद्धि और मनोकामनाओं को जल्द पूर्ण करने वाले देवता हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी की कृपा और अलग-अलग मनोकामनओं की पूर्ति के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। खासतौर पर सप्ताह के मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य ही करें।

हनुमान चालीसा के पाठ करने के फायदे

  • हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्त को धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए नियमित हनुमान चालीसा पाठ बहुत ही उपयोगी सिद्ध होता है।
  • मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा-आराधना के लिए विशेष दिन माना गया है। सभी मनोकामनओं की पूर्ति के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन सिंदूर और चमेली का तेल अप्रित करें।

  • जीवन में आई हुए परेशानियों और क्लेश को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

  • जिन जातकों की कुंडली में अशुभ ग्रह प्रभाव डालते हों उन्हें नियमित हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देने वाला होता है।
  • छात्रों के लिए पढ़ाई में अव्वल आने के लिए और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना उपयोगी बताया गया है।
  • नियमित हनुमान चालीसा के पाठ से व्यक्ति को गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
  • जो भक्त नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके जीवन में कभी भी पारिवारिक समस्या का कष्ट नहीं रहता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...