पाकिस्तान के उच्च सुरक्षा क्षेत्र में स्थित मस्जिद में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में 46 लोग मारे गए हैं और 150 घायल हुए हैं। हमले का शिकार हुए लोगों में ज्यादातर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हैं। भीषण विस्फोट से मस्जिद का बड़ा हिस्सा भी ढह गया है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की है। कहा है कि इस्लाम इस तरह के खूनखराबे की इजाजत नहीं देता।
हमला उस समय हुआ जब दोपहर बाद की नमाज के लिए करीब 400 लोग मस्जिद में मौजूद थे। उसी समय नमाजियों के बीच पहुंचकर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट से मस्जिद का बड़ा हिस्सा खंडहर में तब्दील हो गया। धुंए का गुबार छंटा तब खून से सना फर्श और दीवारें सामने थीं, जमीन पर पड़े लोग दर्द से चीख-चिल्ला रहे थे। पूरी मस्जिद क्षत-विक्षत शवों, मानव अंगों और घायलों से अंटी पड़ी थी। जल्द ही घायलों को नजदीक स्थित लेडी रीडिग हास्पिटल में पहुंचाया गया। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए उसी अस्पताल में भेजा गया है।
अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया है कि घटना में 61 लोगों की मौत हुई है। जिस मस्जिद में विस्फोट हुआ वह पुलिस लाइन के अंदर है और आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण वहां पर कड़ी सुरक्षा रहती है। पेशावर के पुलिस अधीक्षक (जांच) शाजाद कौकब ने बताया कि नमाज के लिए जैसे ही वह मस्जिद में प्रविष्ट हुए वैसे ही वहां विस्फोट हो गया। अगर वह चंद कदम आगे होते तो वह भी चपेट में आ जाते। कौकब का कार्यालय मस्जिद के नजदीक है।
टीटीपी के मारे गए कमांडर उमर खालिद खुरासानी के भाई ने दावा किया है कि उसके भाई की हत्या के जवाब में पेशावर पुलिस पर आत्मघाती हमला किया गया है। खुरासानी को अगस्त 2022 में अफगानिस्तान में मारा गया था। उसकी हत्या के लिए पाकिस्तानी एजेंसियों को जिम्मेदार माना गया था। टीटीपी ने इससे पहले भी कई आत्मघाती हमले किए हैं। पाकिस्तान के सुरक्षा बल मुख्य रूप से उसका निशाना रहे हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीटीपी की बढ़ रही गतिविधियों पर विचार के लिए आपात बैठक बुलाई है। वह और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पेशावर भी जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...