Google Analytics Meta Pixel बिहार के नवादा में साधु की वेशभूषा में पांच मुस्लिम युवक पकड़े गए - Ekhabri.com

बिहार के नवादा में साधु की वेशभूषा में पांच मुस्लिम युवक पकड़े गए

बिहार में नवादा जिले के कलौंदा गांव में ग्रामीणों ने सोमवार को साधु के वेश में रहे पांच मुस्लिम युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, एक युवक मौके से फरार हो गया। हिरासत में लिए गए सभी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बताए गए हैं। बताया जाता है कि सोमवार सुबह गया-किऊल रेलखंड पर स्थित चातर हाल्ट पर ट्रेन से गेरुआ पहनावे में छह लोग उतरे। ट्रेन से उतरकर सभी कलौंदा गांव में भीख मांगने के लिए पहुंच गए। शक होने पर ग्रामीणों ने उनलोगों को पकड़ लिया और सभी से पहचान पत्र दिखाने को कहा। सभी ने अपना आधार कार्ड ग्रामीणों को दिखाया।

 

 

आधार कार्ड से सभी की पहचान मुस्लिम समुदाय के युवकों के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल अकबरपुर पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लोगों में कलीम अहमद उर्फ घप्पू, रसीद, अमजद खान, अरमान अली, शुभान अली शामिल हैं। इस बीच मौका पाकर मो. एहसान फरार हो गया है। सभी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के टिकरिया, थाना- देहात कोतवाली के निवासी हैं। ग्रामीणों ने गेरुआ वस्त्र में मुस्लिम युवकों को पाकर उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। इन युवकों के पास से सारंगी, कमंडल, रूद्राक्ष व अन्य सामान मिले हैं। इससे प्रतीत होता है कि सभी का पेशा भिक्षाटन है।

 

 

इस संबंध में रजौली के एसडीपीओ विक्रम सिहाग ने कहा कि पकड़े गए सभी मुस्लिम युवकों का पेशा ही भीख मांगना है। अभी तक किसी के आपराधिक इतिहास का पता नहीं चला है। छह की टीम में से एक युवक भाग निकला है, उसकी तलाश की जा रही है। इधर, साधु के वेश में पकड़े गए मुस्लिम युवकों को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने आपत्ति जताई है। कहा कि साधु-संतों को बदनाम करने के लिए ऐसे लोगों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस को इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...