गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी को समर्पित होता है। भगवान की असीम कृपा प्राप्त करना हर कोई चाहता है। कुछ आसान और छोटे छोटे उपाय कर हम अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
सुबह नहाने के बाद भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान करते हुए उनका पाठ करें। गुरु को धन का कारक माना जाता है, भगवान विष्णु के प्रसन्न होने पर धन की कभी कमी नहीं होती।
पीले और लाल रंग को शुभ माना जाता है। वहीं, पीला रंग भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। आप पीले रंग के कपड़े पहनने के अलावा हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है लेकिन पीले रंग की चीजें दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आप चने की दाल, गुड़ और पीले वस्त्र किसी जरुरतमंद को दान कर सकते हैं।
ईश्वर को जानवर बहुत प्रिय होते हैं इसलिए आप गाय, कुत्ता, बकरी, भैंस, कौआ आदि जानवरों को भोजन देकर उनकी भूख शांत कर सकते हैं, इससे भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होंगे।
आप केले के पेड़ की पूजा करने के अलावा शाम को इसके नीचे दीपक जलाकर भगवान विष्णु की स्तुति कर सकते हैं।
गुरुवार के दिन मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन माथे पर तिलक लगाना भी लाभदायक होता है।
गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करने से शिक्षा संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और बृहस्पति देव का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
अगर किसी को गुरु दोष है तो वे गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से गुरु दोष कम हो जाता है।
विवाह में आने वाली रुकावटें और वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुवार को व्रत रखें और केले के पेड़ की पूजा-अर्चना करें और उसे जल अर्पित करें।
गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दो और न ही किसी से उधार लो। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति खराब होती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनना काफी शुभ माना जाता है ऐसा करने से भाग्योदय होता है।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...