कांकेर। 32 वें यातायात माह के अंतर्गत जिले में यातायात संबंधी विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के युथ एवं जूनियर रेड क्रॉस इकाइयों ने शहर में रैली निकाली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिला संगठक पवन कुमार सेन ने बताया कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव डॉ जेएल उइके एवं जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय के मार्गदर्शन व यातायात प्रभारी रौशन कौशिक के पहल पर यूथ रेडक्रास इकाई शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं जूनियर रेडक्रॉस इकाइयों पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी गोविंदपुर, हायर सेकेंडरी इच्छापुर की रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स द्वारा मस्जिद चौक से लेकर नए बस स्टैंड तक रैली निकाली। साथ ही साथ मस्जिद चौक पुराना बस स्टैंड अस्पताल चौक एवं नए बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के दौरान घटित होने वाली घटनाओं का प्रदर्शन कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में अधिक गति से वाहन ना चलाने, वाहन में तीन सवारी ना बैठने हेलमेट का उपयोग करने, 18 साल से नीचे के बच्चों को वाहन ना देने, मादक पदार्थ व शराब का सेवन कर गाड़ी ना चलाने, अनावश्यक हार्न का उपयोग ना करने, लाइसेंसधारी द्वारा गाड़ी चलाने, यातायात चिन्हों का प्रयोग करने आदि संदेशों को मुनादी के माध्यम से लोगों तक दिया गया। जागरूकता के साथ ही यूथ प्रभारी डॉ मनोज राव एवं जूनियर रेडक्रास प्रभारी कुसुमलता गंजीर के नेतृत्व में यूथ एवं जूनियर वॉलिंटियर ने कोविड-19 राहत सामग्री मास्क का वितरण भी किया। जागरूकता रैली में नितेश सलाम, कुशल यादव, हर्ष डोंगरे, राहुल यादव, हनोक रावल, गौतमी यदु उत्तरा यादव, पूनम शर्मा, चंचल बघेल, छाया वट्टी, पूजा निर्मलकर, आरती नाग, खोमेश रिगरी, सुष्मिता गायकवाड़, रिकेश कुमार, बबीता पटेल, गुरुदास विश्वास, ब्रुजेल विश्वास, रवि शोकी, सनपत कुमार, जयंत सरकार सहित यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...