रायपुर, 22 अप्रैल 2025। गर्मी में संभावित जल संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने तेजी से कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 11,238 हैंडपंपों की मरम्मत पूरी की जा चुकी है। इस कार्य के लिए 86 मोबाइल यूनिट्स तैनात की गई थीं।
मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। इसमें पेयजल आपूर्ति, भूजल स्तर, जल जीवन मिशन की प्रगति और जल संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने सभी जिलों में पेयजल से जुड़ी शिकायतों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
सरगुजा को मिलेगा पीएचई मुख्य अभियंता का क्षेत्रीय कार्यालय
मुख्यमंत्री ने सरगुजा में पीएचई विभाग का परिक्षेत्रीय कार्यालय खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे वहां के लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही “सुशासन तिहार” के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी अफसरों को निर्देश दिए गए।
जल जीवन मिशन पर फोकस, घर-घर नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर में नल से जल पहुँचाना है। उन्होंने मिशन की शेष परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भूजल संकट पर चिंता, 6 जिलों के 10 विकासखंड चिन्हित
मुख्यमंत्री ने भूजल संकट से प्रभावित 6 जिलों के 10 विकासखंडों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने रिचार्ज पिट, वर्षा जल संचयन और अनियंत्रित भूजल दोहन पर नियंत्रण जैसे उपाय अपनाने के निर्देश दिए।
‘कैच द रेन’ अभियान को सुशासन तिहार से जोड़ें
जल संरक्षण की दिशा में “कैच द रेन” जैसे अभियानों को ग्रामीण विकास, कृषि, जल संसाधन और वन विभागों के समन्वय से व्यापक रूप से प्रचारित करने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, सचिव मुकेश बंसल, पीएचई सचिव मोहम्मद अब्दुल कैसर हक, जल जीवन मिशन के संचालक जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...