रायपुर, 24 दिसम्बर 2024:राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण और प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को निर्धारित है। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में संचालक पंचायत द्वारा पूरी की जाएगी।
23 दिसम्बर को संचालक पंचायत ने आरक्षण प्रक्रिया की आम सूचना जारी की। आरक्षण प्रक्रिया के परिणाम 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को भेजे जाएंगे।










