रायपुर। 9अक्टूबर को रायपुर जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित करवाई गयी। जिसमें कलेक्टर सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसाइटी के सभागार में यह बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सभी समाज हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के धर्मगुरु, प्रमुख प्रतिनिधिगण , सम्मानित एवं प्रबुद्धगण नागरिकगण उपस्थित थे।
सभी समाज के सभी नागरिकों ने एक स्वर में रायपुर जिले के परंपरागत प्रेम, भाईचारा और शांति के माहौल को बनाए रखने की बात कही। बैठक में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले सभी प्रमुख त्योहारों जैसे नवरात्रि, दशहरा, ईद मिलाद उन नबी, दीपावली, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस को हमेशा की तरह आपसी प्रेम, सौहार्द्र, भाईचारा, विश्वास और शांति के साथ मिलजुलकर मनाएंगे और रायपुर जिले की सराहनीय आपसी सौहार्द्र, विश्वास और शांति की परंपरा को बनाए रखेंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक ,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एनआर साहू ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्तारकेश्वर पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रणव सिंह तथा प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण और व्यापारी संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर सभी समाजों के प्रमुख और प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि – रायपुर जिले की परंपरागत आपसी प्रेम ,भाईचारा और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए मिलजुल कर उनके द्वारा प्रयास किया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...