ब्रिटेन में भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक (42) प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके पास कंजरवेटिव पार्टी के 128 सांसदों का समर्थन है। इतना समर्थन पार्टी के किसी अन्य नेता के पास नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के समर्थकों ने दावा किया है कि उनके नेता के पास 100 सांसदों का समर्थन है, लेकिन अभी तक जानसन ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है। प्रधानमंत्री लिज ट्रस की इस्तीफे की घोषणा के बाद यह चुनाव हो रहा है।
प्रचार की शुरुआत करते हुए सुनक ने ट्वीट कर कहा- ब्रिटेन महान देश है लेकिन इस समय यह गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में कंजरवेटिव पार्टी का नेता और प्रधानमंत्री बनने के लिए खड़ा हुआ हूं। मैं चाहता हूं कि देश की अर्थव्यवस्था स्थिर हो, कंजरवेटिव पार्टी एकजुट हो और हमारा देश आगे बढ़े। उल्लेखनीय है कि सुनक को कोरोना संक्रमण रोकने के लगे लाकडाउन के दौरान ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने का अनुभव है। यूरोपीय यूनियन से अलगाव और यूक्रेन युद्ध से ब्रिटिश अर्थव्यवस्था के लिए उपजी चुनौतियों को प्रधानमंत्री लिज ट्रस की टैक्स कटौती घोषणा ने मुश्किल में तब्दील कर दिया था। इसका नतीजा हुआ कि ब्रिटेन आर्थिक संकट से घिर गया और ट्रस को इस्तीफे की घोषणा करनी पड़ी।
सुनक ने कहा है कि इस समय देश के सामने चुनौतियां गंभीर हैं। अगर हम सही व्यक्ति को चुनते हैं तो ये चुनौतियां अवसर भी बन सकती हैं। मेरे पास सफलतापूर्वक कार्य करने की पृष्ठभूमि है। स्पष्ट योजना बनाकर बड़ी समस्या पर विजय पाई जा सकती है। सुनक ने वादा किया है कि वह 2019 के चुनाव घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए कार्य करेंगे। इसलिए उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए। जाहिर है सुनक ने यह कहकर पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की घोषणाओं को क्रियान्वित करने की बात कही है। जानसन से उनकी शनिवार रात को मुलाकात हुई है। चार महीने बाद हुई इस मुलाकात में परस्पर हितों के साथ पार्टी और राष्ट्र हित पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार जानसन की सहमति से ही सुनक ने प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की है। ऐसे में जानसन नामांकन पत्र नहीं भरेंगे।
पूर्व उप प्रधानमंत्री और सुनक के समर्थक डोमिनिक राब ने कहा है कि सुनक और जानसन ने बात की है तो अच्छा है। इससे सुनक का समर्थन बढ़ेगा और कंजरवेटिव पार्टी में मजबूती आएगी। इस बीच ट्रस सरकार में व्यापार मंत्री टार्न टुगेंढाट ने सुनक के समर्थन का एलान किया है।
विदित हो कि सुनक को 156 सांसदों का समर्थन मिल जाता है तो वह बिना मुकाबले के ही प्रधानमंत्री बन जाएंगे। सुनक आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। उनकी पत्नी अक्षता भारतीय नागरिक हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...