Google Analytics Meta Pixel सऊदी अरब में ऊंट रेस जीतने वाले को मिला प्राइवेट आइलैंड, इब्राहिम बने चैंपियन - Ekhabri.com

सऊदी अरब में ऊंट रेस जीतने वाले को मिला प्राइवेट आइलैंड, इब्राहिम बने चैंपियन

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित प्रतिष्ठित ‘किंग अब्दुल अजीज ऊंट महोत्सव’ के 10वें संस्करण का भव्य समापन हो गया है। इस महोत्सव के आखिरी दिन ऊंट रेस के नतीजों का ऐलान किया गया, जिसमें इनाम ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर पहला स्थान पाने वाले इब्राहिम अल-मुहैदिब को पुरस्कार के तौर पर एक ‘प्राइवेट आइलैंड’ (निजी द्वीप) दिया गया है। यह शायद किसी ऊंट दौड़ प्रतियोगिता में दिया गया अब तक का सबसे अनोखा और महंगा इनाम है।

 

 

 

विजेता इब्राहिम अल-मुहैदिब को मिले इस शाही इनाम का फायदा सिर्फ उन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी पूरी टीम को भी विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। आयोजकों ने प्रतियोगिता के स्तर को ऊंचा रखते हुए इनामों की बरसात कर दी। पहले स्थान के अलावा, प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह बनाने वाले प्रतिभागियों के बीच कुल 50 लाख सऊदी रियाल (करोड़ों रुपये) से ज्यादा की नकद राशि बांटी गई। बता दें कि यह महोत्सव सऊदी अरब के संस्थापक और पहले राजा किंग अब्दुल अजीज के नाम पर आयोजित किया जाता है।

 

 

यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर से शुरू होकर 3 जनवरी तक, यानी कुल 34 दिनों तक चली। इस बार महोत्सव में परंपरा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। राई अल-नजर प्लेटफॉर्म की ओर से आयोजित ‘सनम प्रतियोगिता’ के दौरान एक नया ‘सनम गेम’ (Sanam Game) प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया। इस डिजिटल गेम का मकसद ऊंटों की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी और तकनीक से जोड़ना था।

Read Also  लॉकडाऊन फिर लागू, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज, शॉपिंग मॉल्स, मैरिज पैलेस

 

 

सनम गेम ने डिजिटल दुनिया में भी सफलता के झंडे गाड़ दिए। लॉन्च होने के 40 दिनों से भी कम समय में इस गेम ने 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों को अपनी ओर आकर्षित किया। यह गेम स्मार्टफोन ऐप स्टोर पर टॉप पर रहा और सऊदी अरब में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला डिजिटल गेम बन गया। विशेषज्ञों का मानना है कि लोग अब अपनी संस्कृति और पहचान को डिजिटल माध्यमों से भी अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।

 

 

सऊदी अरब के ऊंट क्लब द्वारा की गई यह पहल देश के महत्वाकांक्षी ‘विजन 2030’ का हिस्सा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करना, ऊंटों से जुड़ी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक उद्योगों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। इस आयोजन ने न केवल सऊदी विरासत को लोगों के करीब लाया है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इसे पूरी दुनिया में मशहूर भी कर दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *