Google Analytics Meta Pixel कश्मीर में अचानक 500 मीटर दूरी में गायब हो गई नदी - Ekhabri.com

कश्मीर में अचानक 500 मीटर दूरी में गायब हो गई नदी

जम्‍मू-कश्मीर के अनंतनाग में पहाड़ी नाले ब्रेंगी में अचानक जमीन धंसने से एक गहरा सिंकहोल बन गया। इससे उसका पानी इस गहरे सिंकहोल में गिरने लगा। पानी के इस गहरे गड्ढे में गिरने से नाले में 500 मीटर की दूरी तक पानी खत्म हो गया और हजारों ट्राउट मछलियां सूखी पथरीली तलहटी में फंस गईं। इस घटना के कारण स्थानीय लोगों के मन में नाले को लेकर आशंका पैदा हो गई है।

नाले के सूखने के बाद स्थानीय लोगों ने जिले के अधिकारियों से हालात की जांच करने और मछलियों की सुरक्षा करने को कहा है। उनको डर है कि अगर जमीन के धंसने से बने सिंकहोल का आकार और बड़ा हो गया तो नाले में पानी का बहना एकदम बंद हो सकता है। इससे ट्राउट मछलियों के सामने अस्तित्व का संकट तो पैदा होगा। कई तरह ही दूसरी समस्याएं भी उठ खड़ी होंगी। केवल मीठे और ठंडे पानी में पाई जाने वाली ट्राउट मछलियां ब्रेंगी नाले में पाई जाती हैं। इनको पकड़ने पर रोक लगाई गई है।

नाले में पानी सूखने के बाद स्थानीय लोगों ने पथरीली तलहटी से ट्राउट मछलियों को बटोरना शुरू कर दिया। मछलियों के छोटे बच्चे अभी भी जिंदा हैं लेकिन अगर पानी ऐसे ही सूखता रहा तो उनके भी जिंदा बचने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। अनंतनाग जिले का फिशरीज विभाग अब इन दुर्लभ ट्राउट मछलियों को बचाने के काम में लग गया है। उसने काफी संख्या में इन मछलियों को नाले के पानी वाले इलाके में पहुंचाया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ट्राउट मछलिय़ों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

Read Also  सीए ने कहा- मेरी पूरी पढ़ाई से ज्यादा खर्च बच्चे के प्ले स्कूल का

इस इलाके के भूगोल के बारे में जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि ये पूरी तरह एक प्राकृतिक घटना है। इससे लोगों को घबराने की कतई जरूरत नहीं है। इलाके में जमीन के नीचे की चूने की चट्टानों के पानी में घुलने से ये गहरा सिंकहोल बना होगा। कुछ लोगों ने बताया कि इसी जगह पर करीब 27 साल पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...