Google Analytics Meta Pixel रिया ने दिए हर आरोप के जवाब, बोली-नहीं जीती थी सुशांत के पैसों पर - Ekhabri.com

रिया ने दिए हर आरोप के जवाब, बोली-नहीं जीती थी सुशांत के पैसों पर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्‍महत्‍या मामले में सीबीआई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से कब पूछताछ करेगी, इसकी सबको प्रतिक्षा है। उससे पहले रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को उन आरोपों का जवाब दिया, जो उन पर लगते रहे हैं।

रिया ने बताया, “यूरोप ट्रिप जाने वाले दिन सुशांत ने बताया कि उसको फ्लाइट में बैठने से क्लोस्ट्रोफोबिया है। इसके लिए वह दवा मोडाफिनी लेता है। उसके पास यह दवा हमेशा होती थी। उसने फ्लाइट में जाने से पहले दवाई खुद ही ली। संभवतः वह हर फ्लाइट से पहले लेते होंगे। पहले हम पैरिस में लैंड हुए। पहले तीन दिन सुशांत कमरे से नहीं निकला तो मुझे लगा कि वह बहुत एक्साइटेड था कि हम पेरिस जाएंगे, मगर कोई उसे नहीं पहचाने। यह उसका फन नेचर था कि कितना फन हूं कि सड़कों पर भी चल सकता हूं मैं ये भी कर सकता हूं, जो इंडिया में वो नहीं कर पाते थे। उसके बाद जब हम स्विजरलैंड पहुंचे तो वह ठीक थे। उनकी एनर्जी अच्छी थी,  वो बाहर भी निकल रहे थे और खुश थे। उसके बाद जब हम इटली गए। हम लोग होटल पलाजो मैग्नेनी फरेनी में ठहरे। यह एक भूतिया होटल है। यह हमें बुकिंग से पहले नहीं पता था। हमारे कमरे में एक अजीब सा डोंब जैसा स्ट्रक्चर था और उसमें अजीब-अजीब तस्वीरें थीं।”

रिया ने बताया, “इन तस्वीरेों को देखकर मुझे काफी डर लगा लेकिन सुशांत ने बोला नहीं। यह ठीक है. उस रात वह सो नहीं सका। उसने कहा कि यहां कुछ है। मैंने बोला बुरा सपना है। हम सभी को चिंता हो रही थी कि आपको अगर कोई जगह भूतिया लगने लगे या कुछ विचित्र तस्वीरें दिखने लगें तो आपको लगेगा कि यहां पर कुछ भी हो सकता है, लेकिन ये आपका वहम भी होता है। मैंने कहा कि यहां से चेकआउट करते हैं लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद से उनकी हालत और थोड़ी-थोड़ी खराब होने लगी। वह कमरे से बाहर नहीं निकलना चाह रहे थे। पूरी ट्रिप के दौरान उनसे बात की तो उसने कहा कि 2013 में उनके साथ ऐसा हुआ था कि जब उन्हें एक डिप्रेसिव एपिसोड हुआ था। वह एक साइकैट्रिस्ट से मिले थे जिनका नाम शायद मिस्टर हरेश शेट्टी है। उन्होंने ही सुशांत को ये मोडाफिनी वाली दवाई प्रिस्क्राइब की थी।”

” तब तक मुझे शक होने लगा था कि यार आपको क्या हुआ है? आपको बुखार है, आप क्यों नहीं…. क्या हो रहा है। तब उसने मुझे ये बातें बताई। साइकैट्रिस्ट से मिलने के बाद ठीक थे। बीच-बीच में उन्हें कई बार एंग्जाइटी एटैक आते थे, लेकिन अब काफी ज्यादा डिप्रेस और परेशान रहने लगे थे। हमें ये ट्रिप कट शॉर्ट करनी पड़ी। अगर आपका पार्टनर ठीक महसूस नहीं कर रहा है तो आप क्या करोगे आप वापस आ जाओगे।”

यूरोप ट्रिप पर शोविक को साथ ले जाने के सवाल पर रिया ने कहा कि असल में शोविक और सुशांत के बीच भी काफी प्रेम था। कभी-कभी हम मजाक करते थे कि शोविक ही मेरी सौतन है। मुझे क्या पता था कि इतनी सारी बातें अब आकर खड़ी हो जाएंगी। उस वक्त पता नहीं हम कहां थे। शोविक, सुशांत और मेरी साथ में एक कंपनी फॉर्म हुई थी। ट्रिप से ठीक पहले इस कंपनी का नाम था रियैलिटिक्स. R-H-E-A-L-I-T-Y-X,  इससे जाहिर होता है कि सुशांत मुझे थोड़ा पसंद ही करता होगा कि उसने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मेरे नाम के साथ जोड़ा होगा या ये भी मैंने शायद उन्हें फोर्स किया होगा ये आरोप मुझ पर लग जाएं आगे जाकर। इस कंपनी में मैं मेरा भाई और सुशांत तीनों बराबर के पार्टनर्स हैं। पार्टनर बनने के लिए आपको तीनों लोगों को अपने अकाउंट से 33 हजार, 33 हजार, 33 हजार भरने होते हैं।”

उन्होंने बताया,  “मेरे भाई के 33 हजार मैंने उसे ट्रांसफर किए, ताकि वह भर सके। स्वाभाविक रूप से क्योंकि वह नौकरी नहीं कर रहा है। इसके अलावा इस कंपनी में कोई ट्रांसेक्शन नहीं हुई। हमारे इस इटली के ट्रिप में मेरे भाई ने हमें जॉइन किया, क्योंकि ये जोर सुशांत ने डाला था। ये चैट भी मेरे पास हैं-प्लीज आजा, प्लीज आजा,  प्लीज आजा। उसके कैट के एग्जाम थे और वह भी कनफ्यूजन में था कि मेरी बहन और उसका बॉयफ्रेंड साथ में हैं,  तो मैं क्यों जाऊं।”

क्या आप और आपका परिवार सुशांत के पैसे पर पल रहे थे, ऐश कर रहे थे के सवाल के जवाब में रिया ने कहा कि नहीं,  पेरिस में मेरा एक शूट था एक कंपनी के साथ। शियन कपड़ों की कंपनी है उसका एक फैशन शो था। उसके भी चैट सब प्रूफ हैं मेरे पास। उस फैशन शो को अटेंड करने के लिए मुझे पैरिस बुलाया जा रहा था। मेरी टिकटें बिजनेस क्लास और होटल की टिकटें बुक थीं, लेकिन सुशांत ने सोचा कि इसमें से यूरोप ट्रिप की जाए तो उसने टिकटें कैंसिल करा दीं और फर्स्ट क्लास की टिकटें बुक कीं। फिर बाकी की ट्रिप पर उसने होटल का बिल भरा। वह ऐसा करना चाहता था। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे चिंता इस बात की थी कि बहुत ज्यादा लंबा ट्रिप है। बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं, लेकिन वह ऐसे ही किंग साइज जिया करता था।”

रिया ने बताया, “मुझसे पहले भी 6 लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपये खर्च किए और एक प्राइवेट जेट लेकर गया। ये सुशांत की लाइफस्टाइल चॉइसेज थीं। वो जैसे भी अपनी जिंदगी जीना चाहता है। उसमें आप कौन होते हैं यह बताने के लिए कि उसे कैसे जीना चाहिए। उसे 5 स्टार में रहना चाहिए और गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना चाहिए कि नहीं। उसकी मर्जी वह लड़कों को भी ले गया था ट्रिप पर। क्या उन्होंने भी उसे फोर्स किया ऐसा कराने के लिए?  और जी नहीं मैं सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर नहीं पल रही थी। हम एक कपल की तरह रहा करते थे।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *