बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का ‘किला’ हिल गया है। पार्टी के कद्दावर नेता और लालू प्रसाद यादव खास सिपहसालार रहे पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं, राजद के पांच विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) ने भी पार्टी छोड़ कर नीतीश कुमार से हाथ मिला लिया है। दी है। रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंह इन दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाजरत हैं। उन्होंने वहीं से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा राजद के शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया है। वह अपने धुर विरोधी रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के इस वर्ष 29 जून को राजद में शामिल होने के तय कार्यक्रम से नाराज हैं । श्री सिंह ने पार्टी नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि या तो राजद में वह रहेंगे या श्री रामा सिंह रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि रामा सिंह ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और इस दौरान उन्होंने राजद के दिग्गज नेता रघवुश प्रसाद सिंह को शिकस्त दी थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान लोजपा ने वैशाली से रामा सिंह को उम्मीदवार न बनाकर वीणा देवी को मैदान में उतारा था, जिसके बाद से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसके बाद से यह कयास लगाया जा रहा था कि रामा सिंह राजद में शामिल होंगे और इसको लेकर उन्होंने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात भी की थी। इसके बाद 29 जून को उनके राजद में शामिल होने का कार्यक्रम तय किया गया।
उधर, संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कर दी है। पांचों नेता नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल हो गे हैं। इस्तीफा देने वाले सभी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) लालू प्रसाद यादव के करीबी बताए जा रहे हैं। यह सभी आरजेडी की मौजूदा वंशवाद की राजनीति और तेजस्वी यादव के नेतृत्व से कथित रूप से परेशान थे। दरअसल, 7 जुलाई को विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। आरजेडी की ओर से तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाने की चर्चा से इन लोगों में गहरी नाराजगी थी।
आरजेडी के पास मौजूदा विधायकों की संख्या के आधार पर 9 में से तीन सीटों पर उसकी जीत पक्की है। ऐसे में तेज प्रताप यादव की भी जीत पक्की है। तेज प्रताप यादव को विधान परिषद भेजे जाने से कई नेता नाराज हैं। इन्हीं नाराज नेताओं में 5 विधान परिषद सदस्य भी हैं, जिन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले इन नेताओं का पार्टी छोड़ना तेजस्वी यादव के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...