Google Analytics Meta Pixel रोमशंकर: 25 सालों से पर्यावरण संरक्षण का कर रहे कार्य, साढ़े आठ लाख पेड़ों को किए है संरक्षित - Ekhabri.com

रोमशंकर: 25 सालों से पर्यावरण संरक्षण का कर रहे कार्य, साढ़े आठ लाख पेड़ों को किए है संरक्षित

दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण के लिए 25 वर्षों से भी अधिक समय से कार्य कर रहे ग्राम डुन्डेरा निवासी रोमशंकर यादव को रायपुर में आयोजित आऊटलुक स्पीकआऊट रिइमेजिंग छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया है उन्हें यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदान किया यादव ने जन्म से लेकर मृत्यु संस्कार तक एवं विभिन्न मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण एवं उपहार स्वरूप पौधे भेंट करने की अनूठी एवं अनुकरणीय परंपरा कायम की है वे हर साल रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधकर इसकी रक्षा का संकल्प लेते उनके नेतृत्व में हितवा संगवारी संस्था की देखरेख में दो लाख नए पेड़ तैयार हुए है वहीं मरोदा डेम के आसपास साढ़े छः लाख पेड़ों को कटने से बचाए हैं इस प्रकार लगभग साढ़े आठ लाख पेड़ों को संरक्षित कर रखा गया है।

रोमशंकर जल जंगल जमीन के मुद्दे पर लेखन कर समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाकर लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे है उन्होंने वर्ष 2004 में खारून नदी के उद्गम से लेकर संगम स्थल तक नदी तट पर लगभग ढाई सौ किलोमीटर की पदयात्रा भी की है इस पर उनके द्वारा आलेख भी लिखे गए है मंडला डिण्डोरी के जंगल में जल जंगल जमीन को लेकर वर्ष 2002 में आयोजित संवाद यात्रा में भी सहभागिता दी थी पर्यावरण प्रेमी गैंदलाल देशमुख द्वारा उनके गांव से जिला मुख्यालय तक लगाए गए सैकड़ों बरगद पीपल एवं गस्ती के पेड़ो को काटने के खिलाफ संघर्ष कर इन्हें कटने से बचाया नदियों में प्रदूषित पानी छोड़े जाने के खिलाफ भी वे आवाज उठाते रहे हैं जल संरक्षण को लेकर भी लेख लिखते आ रहे हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद, गिरिजा को वाहन खरीदने के लिए दी सहायता

यादव हर साल अपने एवं परिवार के सदस्यों के जन्मदिन एवं पितृपक्ष में पितरों की स्मृति पर पौधरोपण करते आ रहे है उन्होंने अपने छः पीढ़ियों के नाम से भी परिवार सहित पौधरोपण किया है वहीं शादी के सालगिरह पर भी हर साल पौधरोपण करते है उनके लगाए गए अनेक पौधे पेड़ बन गए है इसी प्रकार एक अप्रैल को वे हर साल पौधरोपण कर अप्रैल फूल के बजाय अप्रैल कूल का संदेश देकर लोगों को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं ऐसे ही अनेक प्रकार के कार्यक्रम उनके प्रयास से पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए दुर्ग सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी चल रहे है उनके इन कार्यों से प्रेरित होकर अब हजारों लोग इस तरह पौधरोपण कर रहे हैं

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...