Google Analytics Meta Pixel आरएसएस ने पर्यावरण बचाने का जिम्मा भी संभाला - Ekhabri.com

आरएसएस ने पर्यावरण बचाने का जिम्मा भी संभाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यक्ति, समाज व राष्ट्र निर्माण के साथ ही पर्यावरण बचाने का जिम्मा भी संभाला है। संघ की ओर से पांच जून को पौधारोपण को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है, जो अभी दक्षिण भारत के राज्यों में चल रहा है। मानसून आने के साथ देश के बाकी राज्यों में भी लागू होगा, जो सितंबर तक चलेगा। पिछले वर्ष इस गतिविधि से देशभर से 53 लाख से अधिक लोग जुड़े थे। इस वर्ष पौधारोपण अभियान में आम और नीम जैसे उन देसी प्रजातियों को तरजीह दी जाएगी, जो विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसके लिए ‘घर-घर नर्सरी” जैसे प्रयोग होंगे। इसमें लोगों से घरों के गमले व बाल्टी तक में नर्सरी तैयार कराकर पौधारोपण के साथ दूसरों को पौधा बांटने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसी तरह छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सहभागी बनाने के लिए 15 अगस्त तक के लिए कालेज स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम शुरू किया है। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम का परिणाम 22 अगस्त को घोषित होगा।
गौर हो कि कुछ वर्ष से संघ ने पर्यावरण संरक्षण (पीएस) नाम से गतिविधि शुरू की है। इसमें जल, हवा व मिट्टी को साफ करने पर जोर दिया जा रहा है। जून से सितंबर तक जहां पौधारोपण अभियान चलाया जाता है, वहीं अक्टूबर से पालीथिन मुक्त अभियान चलता है। उसके बाद पानी के सदुपयोग व उसकी स्वच्छता पर जोर देते हुए अभियान शुरू होता है। इसमें पहले से पर्यावरण के लिए काम कर रहे लोगों, समूहों और संगठनों को भी साथ लाया जा रहा है। इससे संघ के लाखों स्वयंसेवकों को भी जोड़ा जा रहा है। सर संघचालक मोहन भागवत हर यथोचित मंच से देशवासियों से पर्यावरण बचाने का आह्वान कर रहे हैं। बिहार के मधुबनी में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम व द्वितीय वर्ष सामान्य) में स्वयंसेवकों के प्रबोधन में उन्हें पर्यावरण संरक्षण में खुद का योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अभियान को लेकर 23 जून को प्रांत संयोजकों की बैठक तथा जुलाई में हरिद्वार मेें अखिल भारतीय बैठक बुलाई गई है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *