आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मुकाबले 19 सितंबर से शुरू होने हैं, मगर इसके पहले ही बवाल मच गया है। दरअसल कई खिलाडियों ने आखिरी समय में हटने का ऐलान कर दिया है। इससे फ्रेंचाइजी नाराज हैं। उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई को पत्र भी लिखा है। गौर हो कि इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान और क्रिस वोक्स ने निजी कारणों से हटने का फैसला किया। हालांकि इसे मैनचेस्टर टेस्ट के विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वहीं कई बड़े इंग्लिश खिलाड़ी टी20 लीग में खेलते दिखेंगे।
गौर हो कि जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद से, मलान पंजाब किंग्स से, जबकि क्रिस वोक्स दिल्ली कैपिटल्स में शामिल थे। हैदराबाद ने शरफेन रदरफोर्ड को जबकि पंजाब ने एडम मारक्रम को टीम में शामिल किया गया है।
इस बारे में फ्रेंचाइजी ने बोर्ड को पत्र लिखा है। एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों से बात की और सभी ने बताया कि वे 15 सितंबर को टीम से जुड़ेंगे, लेकिन हमें पता चला है कि वे नहीं आ रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि कोच और मैनेजमेंट इसे लेकर परेशान हैं। यह पूरी तरह अनप्रोफेशनल और अनुबंध के खिलाफ है, हमने इसे लेकर बीसीसीआई को पत्र भी लिखा है। हालांकि अधिकारी ने कहा कि हम समझते हैं कि इस समय खिलाड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं। वे लगातार बायो बबल में रह रहे हैं। वे मानसिक रूप से थके हुए हैं, लेकिन उन्हें हमें भी समझना होगा। अंतिम समय में उनके हटने से स्थिति को हमारे लिए संभालना मुश्किल हो जाता है। आईपीएल 2021 को कोरोना के कारण 4 मई को स्थगित कर दिया गया था। शेष 31 मुकाबले 19 सितंबर से यूएई में होने हैं।
अब तक छह इंग्लिश खिलाड़ी अलग-कारणों से टूर्नामेंट से हट चुके हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण, बेन स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य के कारण जबकि जोस बटलर ने पिता बनने के कारण हटने का फैसला किया। अब जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स और डेविड मलान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए हटने का फैसला किया है। चोट के कारण लियाम लिविंग्स्टोन के खेलने पर संशय है। हालांकि इंग्लैंड के वनडे और टी20 के कप्तान ऑयन मॉर्गन सहित कई खिलाड़ी टी20 लीग में खेलते दिखाई देंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...