बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री “इंडिया : द मोदी क्वेश्चेन” को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसे दिखाने की कोशिश में शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में भी बवाल हो गया। डीयू के कला संकाय के गेट नंबर चार पर पुलिस ने 24 छात्रों को हिरासत में ले लिया। देर रात सभी को छोड़ दिया गया, लेकिन तीन छात्रों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया। ये सभी भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन (बीएएसएफ) के कार्यकर्ता हैं और अलग-अलग कालेज से डाक्यूमेंट्री देखने यहां पहुंचे थे।
पुलिस उपायुक्त उत्तरी जिला सागर सिह कलसी ने बताया कि शाम करीब चार बजे 20 छात्र कला संकाय के गेट के बाहर बीबीसी की प्रतिबंधित डाक्यूमेंट्री दिखाने आए थे। इससे इलाके में शांति भंग हो सकती थी इसलिए उनसे कहा गया कि वे ऐसा न करें। जब वे नहीं माने तो हिरासत में ले लिया गया। साथ ही डीयू के आसपास धारा 144 प्रभावी कर दी गई है। डीयू के कुलसिचव डा. विकास गुप्ता ने बताया कि कुछ बाहरी लोगों ने विवादित डाक्यूमेंट्री दिखाने का प्रयास किया। इसलिए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। बीएएसएफ की डीयू इकाई के अध्यक्ष आशुतोष ने सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मारपीट में उन्हें चोट आई है। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई)ने शाम चार बजे और बीएएसएफ ने शाम पांच बजे डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिग की घोषणा की थी।
एयूडी में स्क्रीनिंग के दौरान काटी गई बिजली
डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) के कश्मीरी गेट परिसर में भी शुक्रवार दोपहर एक बजे एसएफआई से संबंधित छात्रों ने कैंटीन में डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का प्रयास किया। इस दौरान एयूडी प्रशासन ने बिजली काट दी, लेकिन उन्होंने डाक्यूमेंट्री को डाउनलोड करने का क्यूआर कोड जनरेट कर प्रसारित कर दिया। इससे अन्य छात्रों ने भी अपने फोन और लैपटाप में डाक्यूमेंट्री को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद छात्रों ने तीन-तीन के समूह बनाकर डाक्यूमेंट्री देखी। इस दौरान पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। हंगामा बढ़ता देख वामपंथी संगठन आइसा से जुड़े छात्र स्क्रीनिग कर रहे छात्रों के बीच पहुंच गए। सभी छात्रों ने जेएनयू और जामिया में स्क्रीनिग करने वाले छात्रों का भी समर्थन किया।
कोलकाता के दो विवि में हुई स्क्रीनिंग
यहां दो विश्वविद्यालयों में विवादित डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई। गुरुवार शाम जादवपुर विवि में इसे दिखाया गया और शुक्रवार को प्रेसिडेंसी विवि में स्क्रीनिंग हुई। दोनों विवि में वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई ने इसकी व्यवस्था की थी। प्रेसिडेंसी विवि में स्क्रीनिग के दौरान कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई थी, जिसे लेकर छात्रों की तरफ से क्षोभ जताया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...