Google Analytics Meta Pixel रूस और यूक्रेन के बीच 271 कैदियों की अदला-बदली - Ekhabri.com

रूस और यूक्रेन के बीच 271 कैदियों की अदला-बदली

यूक्रेन ने रूस के साथ बंदियों की अदला-बदली का ऐलान किया। इसमें कई उच्च स्तरीय लोगों को मुक्त एक-दूसरे को सौंपा गया। इस अदला-बदली के लिए महीनों से चल रही बातचीत में मारीपोल की स्टील फैक्ट्री से पकड़े गए 215 यूक्रेनी और विदेशी लड़ाकों को रूसी कैद से मुक्त कराया गया है। बदले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास यूक्रेनी नेता और 55 अन्य कैदियों को मुक्त कर रूस को सौंपा गया है।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया है कि 215 यूक्रेनी और विदेशी नागरिकों की रूसी कैद से रिहाई तुर्किये और सऊदी अरब की मदद से संभव हो पाई। जिन लोगों की रिहाई हुई है उनमें से कई रूस में मौत की सजा का खतरा झेल रहे थे। उल्लेखनीय है कि इस प्रक्रिया में सबसे चर्चित रिहाई पुतिन समर्थक यूक्रेन के विपक्षी नेता विक्टर मेदवेदचुक की हुई है। 68 वर्षीय मेदवेदचुक को 24 फरवरी को रूसी हमला होने से पहले ही यूक्रेनी सरकार ने घर में नजरबंद कर दिया था लेकिन वह भाग निकले थे। अप्रैल में उन्हें फिर से पकड़कर कैद में डाल दिया गया। उन पर राष्ट्रद्रोह और आतंकी संगठन की मदद करने के आरोप थे। उन पर रूस समर्थित अलगाववादियों के साथ व्यापार करने का भी आरोप था। कहा जाता है कि पुतिन मेदवेदचुक की बेटी के गाडफादर हैं, उसे आगे बढ़ाने में पुतिन की बड़ी भूमिका है। मेदवेदचुक यूक्रेनी संसद में विपक्षी सांसदों के सबसे बड़े समूह के नेता भी हैं। रूस से युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन सरकार ने मेदवेदचुक की फार लाइफ पार्टी की गतिविधियां निलंबित कर दी हैं।

Read Also  एलन मस्क की पार्टनर शिवॉन जिलिस का भारत से है खास कनेक्शन

 

इस अदला-बदली में यूक्रेन को अपने वे पांच कमांडर वापस मिल गए हैं जिन्होंने अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री में दो हजार सैनिकों और लड़ाकों का नेतृत्व करते हुए रूसी सैनिकों का कई हफ्ते मुकाबला किया था। ये कमांडर तुर्किये को सौंपे गए हैं और युद्ध चलने तक वे वहीं पर रहेंगे। इसी प्रकार से विदेशी लड़ाकों को सऊदी अरब भेजा गया है। यह सात महीने के युद्ध के दौरान बंदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस अदला-बदली का स्वागत किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...