यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों पर हमलों के बीच रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच चौथे दौर की वार्ता शुरू हो गई। वीडियो लिंक के जरिये हो रही इस बार की वार्ता में दोनों ओर से उच्चस्तरीय अधिकारी भाग ले रहे हैैं। इस दौर में यूक्रेन युद्धविराम, सैनिकों की वापसी और सुरक्षा गारंटी के मुद्दे पर वार्ता कर रहा है। इस दौर की वार्ता में ठोस परिणाम सामने आने की उम्मीद की जा रही है। रूस ने संकेत दिए हैैं कि चौथे दौर की वार्ता मंगलवार को भी जारी रह सकती है।
चौथे दौर की वार्ता शुरू होने की फोटो जारी करते हुए यूक्रेनी वार्ताकार मिखाइलो पोडोल्याक ने बताया है कि यूक्रेन में शांति कायम करने के लिए हमारे प्रयास चल रहे हैैं। यह बातचीत कठिन है, क्योंकि यूक्रेन और रूस की सरकार के ढांचे में अंतर है। इससे पहले तीन दौर की वार्ता में केवल नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने पर सहमति बन सकी है। विरोधाभासों के साथ यह व्यवस्था कायम है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने वार्ताकारों से कहा है कि वे प्रतिदिन रूसी प्रतिनिधिमंडल से बात करें और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी सीधी वार्ता सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास करें। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि दस सुरक्षित गलियारों पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है और इनके जरिये आने वाले दिनों में लोगों की निकासी जारी रहेगी। यूक्रेन से अभी तक 28 लाख से ज्यादा लोग निकलकर पड़ोसी देश्ाों में पहुंच चुके हैैं।
इससे पहले राजधानी कीव के रिहायशी इलाके में रविवार-सोमवार की रात रूस के मिसाइल हमले हुए। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हुए। हमले से अपार्टमेंट में आग लग गई जिससे उसमें बने फ्लैटों को काफी नुकसान हुआ है। 24 फरवरी से जारी युद्ध में रूसी सेना अभी तक राजधानी कीव में दाखिल नहीं हो पाई है। लेकिन कीव समेत कई श्ाहरों में उसने घेरा डाल रखा है और उन पर बमबारी व गोलाबारी कर रही है। इन शहरों में हर तरह के सामान आपूर्ति बंद है। इसके चलते वहां फंसे दसियों लाख लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। यूक्रेन की सेना रूसी सेना पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगा रही है तो रूस कह रहा है कि वह नागरिकों की हत्या नहीं कर रहा, बल्कि यूक्रेनी सेना नागरिकों को ढाल बनाकर रूसी सेना पर हमले कर रही है। ज्यादातर यूक्रेनी लोग दोनों सेनाओं के बीच की गोलीबारी के बीच में आने से मरे हैैं। इस बीच रूस में उर्वरक और कोयले के बड़े कारोबारी आंद्रेई मेलनीचेंको ने कहा है कि युद्ध को जल्द रोका जाना चाहिए, नहीं तो पूरी दुनिया में खाद्य संकट पैदा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन दुनिया में खाद्यान्न् के बड़े आपूर्तिकर्ता देश हैैं। इसके अतिरिक्त उर्वरक का कारोबार भी रूस के ही हाथों में है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...