Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या करने को रूस ने भेजे 400 आतंकी - Ekhabri.com

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या करने को रूस ने भेजे 400 आतंकी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या करने के लिए 400 रूसी आतंकियों को अफ्रीका से बुलाकर कीव भेजा गया है। ब्रिटेन के अखबार डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर ‘वैग्नर ग्रुप” नामक निजी आतंकी संगठन के लोगों को यह काम सौंपा गया है। ब्रिटिश अखबार टाइम्स के मुताबिक जेलेंस्की के साथ ही उनकी सरकार के 23 अन्य सरकारी कर्मचारियों की भी हत्या करने की साजिश रची गई है। ऐसा करने से रूस को पूर्वी यूरोपीय पड़ोसी यूक्रेन पर कब्जा करने में आसानी होगी।
कथित रूप से ‘किराये की सेना” को चलाने वाला एलीट लड़ाका येवगेनी प्रिगोजिन है। यह रूस के राष्ट्रपति पुतिन का करीबी होने के साथ आमतौर पर ‘पुतिन का शेफ” कहलाता है। वह पांच हफ्ते पहले ही अफ्रीका से उड़ान भर चुका है और उसे इस मिशन के लिए भारी रकम चुकाई जा चुकी है। सर्वाधिक प्रशिक्षित पुतिन की इस सेना को क्रेमलिन से हरी झंडी मिलने का इंतजार भर है। उनके पास पहले से हिट लिस्ट मौजूद है जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का नाम सबसे ऊपर है। उनके अलावा मारे जाने वालों की सूची में उनकी पूरी कैबिनेट के साथ ही कीव के मेयर विताली क्लीतोस्चको और उनके भाई व्लादिमीर का नाम भी श्ाामिल है। यह दोनों ही बाक्सिंग चैम्पियन रह चुके हैैं।
इस साजिश को इसलिए अंजाम नहीं दिया जा सका क्योंकि इसकी भनक यूक्रेन सरकार के बड़े नेताओं को लग गई। इसलिए राजधानी कीव में तत्काल 36 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया। साथ ही सभी नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने की सख्त हिदायत दी गई ताकि यूक्रेन के सैनिक रूसी आतंकियों की तलाश कर सकें। नागरिकों से कहा गया कि अगर वह कर्फ्यू के दौरान बाहर निकले तो उनकी जान को खतरा है।
टाइम्स के मुताबिक वैग्नर ग्रुप के दो हजार से चार हजार आतंकी तो जनवरी में ही यूक्रेन पहुंच गए थे। लेकिन उन्हें अलग-अलग अभियानों के लिए भेजा गया था। इनमें से कुछ को यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में विद्रोही इलाके डोनेटस्क और लुहंस्क भेजा गया था। जबकि बेलारूस के रास्ते कीव पहुंचे 400 आतंकियों को जेलेंस्की को मारने का जिम्मा सौंपा गया है। यह आतंकी समूह लगातार जेलेंस्की के छिपने के ठिकाने की तलाश में जुटा हुआ है। एक अन्य सूत्र ने दावा किया है कि पुतिन इस हफ्ते जब तक जेलेंस्की के साथ श्ाांति वार्ता पूरी नहीं कर लेते उन्हें रुकने की हिदायत दी गई है। उन्हें यह भी पता चला है कि पुतिन का श्ाांति स्थापित करने का कोई इरादा नहीं है। बेलारूस की सीमा पर की जाने वाली वार्ता एक छलावा भर है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...