Google Analytics Meta Pixel रायपुर के 21 स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार - Ekhabri.com

रायपुर के 21 स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार

 

रायपुर। बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायपुर के 21 विद्यालयों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत 42 न्यायाधीश विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बाल संरक्षण कानूनों, ऑनलाइन सुरक्षा, शोषण से बचाव और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दे रहे हैं।

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में 10 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और सहायता प्राप्त करने के उपलब्ध माध्यमों से परिचित कराना है। बच्चों को बताया जा रहा है कि असुरक्षा, उत्पीड़न या शोषण की स्थिति में वे किससे संपर्क कर सकते हैं, शिकायत कैसे दर्ज करा सकते हैं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

रायपुर और गरियाबंद जिले में अभियान के प्रथम चरण के तहत 26 से 31 अक्टूबर तक विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके प्रभावी संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा साइबर क्राइम विभाग को शामिल करते हुए जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देश पर चयनित विद्यालयों में कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

 

अभियान के दौरान ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’, ‘कानून जानो, बचपन बचाओ’, ‘सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन’, ‘बोलो, बताओ, बचाओ’ और ‘न बाल विवाह, न बाल शोषण’ जैसे विषयों पर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के पॉक्सो सपोर्ट पर्सन, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा बाल मनोविज्ञान विशेषज्ञ बच्चों से संवाद कर रहे हैं।

Read Also  मन की बात से जनसंवाद मजबूत, विकास को मिली नई ऊर्जा

 

बच्चों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों के आसपास स्थित विधि महाविद्यालयों के शिक्षक और विधि विद्यार्थी भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और पेंटिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।

 

अभियान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना है। इसके साथ ही, अभियान की अवधि पूरी होने के बाद भी विद्यालयों में बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास और बाल संरक्षण से संबंधित जागरूकता के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इस पहल के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया जा रहा है कि उनका बचपन सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार के शोषण या असुरक्षा की स्थिति में मदद मांगने के लिए कानूनी सहायता के रास्ते उपलब्ध हैं।

 

 

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *