Google Analytics Meta Pixel संतों ने राजनीतिक दलों को कहा-10 सूत्री सनातन एजेंडे पर करें विचार - Ekhabri.com

संतों ने राजनीतिक दलों को कहा-10 सूत्री सनातन एजेंडे पर करें विचार

सनातन हिंदू संस्कृति के पांच प्रमुख संगठनों विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, गंगा महासभा और श्री काशी विद्वत परिषद ने सभी राजनीतिक दलों से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सनातन हिंदू की आकांक्षाओं पर अपने विचार स्पष्ट करने को कहा है। पांचों संगठन के आह्वान पर संस्कृति संसद में देशभर के डेढ़ हजार संतों, महामंडलेश्वरों और 127 संप्रदायों के प्रमुखों के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह ‘सनातन एजेंडा’ तैयार किया गया है। बैठक में कहा गया कि सभी राजनीतिक दलों को इन बिंदुओं पर अपने विचार स्पष्ट करने चाहिए और इसके बाद हिंदू समाज तय करेगा कि अगले आम चुनाव में किसे समर्थन देना है।

 

 

 

 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जीतेंद्र नंद सरस्वती, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि समाज को बांटने की साजिश न हो, इसलिए 10 सूत्री हिंदू एजेंडा घोषित किया जा रहा है।

 

 

 

संतों ने बताए निम्नलिखित 10 बिंदु
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 में संशोधन कर भारत में प्रत्येक समुदाय को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की स्थापना एवं संचालन का समान अधिकार दिया जाना चाहिए। प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान को अपना पाठ्यक्रम तैयार करने और चलाने में स्वायत्तता होनी चाहिए।
– वक्फ अधिनियम 1995 को निरस्त किया जाए अथवा वक्फ बोर्ड को किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित करने का अधिकार वापस लिया जाए। संपत्ति के अधिकार और प्रक्रियाएँ सभी समुदायों के लिए समान होनी चाहिए और मुसलमानों के लिए भी समान होनी चाहिए।
– संघीय कानून बनाकर हिंदू मंदिरों को हिंदू समाज को वापस किया जाए।
– पर्यटन मंत्रालय से अलग तीर्थ मंत्रालय बनाकर शास्त्रीय मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए तीर्थ स्थलों का विकास किया जाए। तीर्थ स्थलों की पवित्रता और वहां के पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।
-लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाया जाए। यह इस समय की अनिवार्य आवश्यकता है। लव जिहाद और इसके जरिए हो रहे धर्मांतरण से जो सबसे बड़ी समस्या पैदा हुई है, वह है हिंसा। ऐसे हजारों मामले सामने आए हैं जिनमें हिंदू बेटियों का धर्म परिवर्तन कर शादी की गई और कुछ ही दिनों में उनकी हत्या कर दी गई। किसी भी हाल में धर्म परिवर्तन कर शादी की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। केवल विवाह के लिए धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाना जरूरी है।
– भारत का हर नागरिक बराबर है। देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। एक राष्ट्र, एक नागरिकता, एक कानून लागू किया जाए।
– धर्मांतरित लोगों को आदिवासी आरक्षण के दायरे से बाहर रखा जाए। जो लोग किसी भी कारण से धर्म परिवर्तन कर चुके हैं या कर रहे हैं उन्हें किसी भी परिस्थिति में आरक्षण के दायरे में नहीं रखा जा सकता है। यह स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए।
– अन्य अनुयायियों की तरह मंदिर के पुजारियों को भी मानदेय दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक मंदिर में पूजा, आरती एवं धार्मिक कार्यों के लिए नियुक्त प्रत्येक पुजारी को उसके भरण-पोषण के लिए समय पर सम्मानजनक राशि दी जाए।
– संत सेवा प्राधिकरण का गठन कर संतों की भौतिक कठिनाइयों का समाधान किया जाए। राष्ट्र सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संतों पर है। भारत की संस्कृति, दर्शन और अध्यात्म से देश और समाज को जोड़े रखने की जिम्मेदारी संत ही निभा रहे हैं। संतों की रक्षा करना, उनकी देखभाल करना और उनकी जरूरतों को पूरा करना राज्य/राष्ट्र की जिम्मेदारी है। इसके लिए केन्द्र एवं राज्य स्तर पर संत सेवा प्राधिकरण की स्थापना आवश्यक है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *