Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय पूरा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय पूरा

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर नवा रायपुर स्थित मंडल मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने की। इस दौरान मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण सहित मुख्यालय और विभिन्न प्रक्षेत्रों के अधिकारी मौजूद रहे।

Read Also  गणतंत्र दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए CM साय, पदक अलंकरण से सम्मानित पुलिस अधिकारियों से की भेंट


 

बैठक में अटल विहार योजना, सामान्य आवास योजना, प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना, निक्षेप कार्य, रिडेवलपमेंट योजना और वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडल अध्यक्ष ने प्रत्येक परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति, पूर्ण एवं निर्माणाधीन आवासीय इकाइयों, वित्तीय स्थिति और संपत्तियों की बिक्री की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि मंडल की कुल संपत्तियों में से अब तक लगभग 77 प्रतिशत का विक्रय किया जा चुका है। वहीं, वर्तमान में मंडल की 888 करोड़ रुपये की बुकिंग लाइव है। इसे मंडल की आवासीय योजनाओं के प्रति नागरिकों की रुचि और मांग के रूप में देखा जा रहा है।

 

बैठक में शहरी क्षेत्रों की आवासीय परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग और पुनर्विकास के लिए संचालित रिडेवलपमेंट योजनाओं की भी समीक्षा हुई। मंडल द्वारा कुल 10 रिडेवलपमेंट योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इनमें से पांच योजनाओं के टेंडर जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष पांच योजनाओं को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिल चुकी है।

 

वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की प्रगति की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत अब तक लगभग 65 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। दुर्ग और बिलासपुर प्रक्षेत्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक बुकिंग का लक्ष्य हासिल किया है। मंडल अध्यक्ष ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रक्षेत्रों की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों को भी संपत्तियों की बुकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।

Read Also  मांस-मटन बिक्री पर नगर निगम की चेतावनी: निर्धारित जगह के बाहर होगी कार्रवाई

 

बैठक में मंडल अध्यक्ष ने भविष्य में विकसित की जाने वाली सभी नई आवासीय कॉलोनियों में डिपार्टमेंटल स्टोर के लिए अनिवार्य रूप से स्थान आरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं और जरूरी सुविधाएं परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

 

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक आवासीय कॉलोनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि आवासीय योजनाओं का उद्देश्य केवल मकानों का निर्माण करना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवनशैली, आवश्यक सुविधाएं और स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना भी होना चाहिए।

 

मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और उनके ठेके निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

 

उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

 

बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष और आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, संपत्तियों की बिक्री में तेजी लाने और आम नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गईं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *