जिला बलरामपुर की पांगन नदी में अवैध रेत खनन का काम धडल्ले से चल रहा है। रेत माफियाओं को न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का। वे न केवल बेखौफ अवैध रेत खनन कर रहे हैं, बल्कि खुलेआम राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। इतना ही नहीं रेत माफियाओं ने वन विभाग के प्लांटेशन को नष्ट कर उसी भूमि में अवैध सड़क बना दी है।
रेत माफियाओं के इस कदम से नाराज राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के साथ बैठक कर अवैध रेत उत्खनन का अनूठे तरीके से विरोध करने का फैसला लिया है। इस बैठक में फैसला लिया गया कि जिस जगह पर पौधों को नष्ट किया गया है वहीं पर पौधारोपण कर विरोध जताएंगे।
इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य सहित सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंहदेव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले रात में पांगन नदी में रेत से भरे ट्रकों को पकड़ा था। इस संबंध में कार्रवाई के लिए खनिज विभाग एवं अन्य जिलाधिकारियों को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद जिला अधिकारियों ने कोई कार्रवाई करना भी जरूरी नहीं समझा।
बलरामपुर जिले के उत्तर प्रदेश सीमा से लगे पांगन नदी में लगातार अवैध खनन कर रेत को उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद ही अवैध कारोबार बंद नहीं हो रहा है।
शासन प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में
पांगन नदी में कई माह से अवैध रेत खनन किया जा रहा है। इस संबंध में खनिज विभाग सहित कई अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में शासन प्रशासन भूमिका संदेह के घेरे में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध रेत खनन में शासन की मौन सहमति है। इसी कारण जिले के अधिकारी कार्रवाई करने में झिझक रहे हैं। हो सकता है कि जिले के अधिकारी इस अवैध धंधे से अवैध कमाई कर रहे हों। इसलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है।
रेत के अवैध उत्खनन और 15 हेक्टेयर में वन विभाग के द्वारा तैयार पौधों के नष्ट हो जाने के बाद प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष रामविचार नेताम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिले में प्रशासन नाम का चीज ही नहीं है। हम लोग इसका विरोध करते हुए रेत माफियाओं के द्वारा नष्ट किए पौधों की जगह में पौधारोपण करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...