आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत में मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें “श्रेष्ठता की मानसिकता” छोड़नी होगी। एक बार हमने शासन किया, फिर से शासन करेंगे, इस भावना से उन्हें बाहर आना होगा। आर्गनाइजर और पांचजन्य को दिए साक्षात्कार में भागवत ने एलजीबीटी समुदाय का भी समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि उनके लिए भी समाज में स्थान होना चाहिए और संघ को इस विचार को बढ़ावा देना होगा। ऐसी प्रवृत्ति वाले लोग हमेशा से रहे हैं। जब से मनुष्य का अस्तित्व है, तब से…। यह जैविक है। जीवन का एक पहलू है। हम चाहते हैं कि उन्हें भी निजी स्पेस मिले और वे महसूस करें कि हम भी समाज का एक हिस्सा हैं। यह बहुत साधारण मुद्दा है। हमें इस विचार को बढ़ावा देना होगा, क्योंकि इसे सुलझाने का कोई दूसरा तरीका निरर्थक साबित होगा।
भागवत ने कहा कि दुनियाभर में हिंदुओं में आई नई आक्रामकता समाज में जागृति के कारण है, क्योंकि इस समाज को 1,000 वर्षों से अधिक समय से युद्ध करना पड़ा है। इस समाज को विदेशी आक्रांताओं, विदेशी प्रभाव और विदेशी षड्यंत्रों के खिलाफ लड़ना पड़ा है। संघ इस उद्देश्य में उनका समर्थन करता है। कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इसके बारे में बात की है। और इन सबके कारण ही हिंदू समाज जागृत हुआ है।
भागवत ने कहा, हिंदुत्व हमारी पहचान है, हमारी राष्ट्रीयता है, हमारी सभ्यता की विशेषता है-एक ऐसा गुण जो सबको अपना मानता है। जो सबको साथ लेकर चलता है। हम कभी नहीं कहते, मेरा ही सच्चा और तुम्हारा झूठा। तुम अपनी जगह सही। मैं अपनी जगह सही। क्यों लड़ें, साथ चलें-यह हिंदुत्व है।
संघ प्रमुख ने कहा, सीधी सी बात तो यह है कि हिंदुस्थान को हिंदुस्थान रहना चाहिए। इससे आज भारत में जो मुस्लिम हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं है। मुस्लिमों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन, उसी समय उन्हें श्रेष्ठता की भावना छोड़नी होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By User 6 /
February 13, 2026 /
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...
By Rakesh Soni /
February 12, 2026 /
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
रायपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही घर में चोरी की साजिश रचने वाला नाबालिग पुलिस की जांच में बेनकाब हो गया। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया...