Google Analytics Meta Pixel मंकीपाक्स से भी बचाएंगे सैनिटाइजर और मास्क - Ekhabri.com

मंकीपाक्स से भी बचाएंगे सैनिटाइजर और मास्क

देश में मंकीपाक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैैं। अभी तक आठ मामले मिल चुके हैैं और एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी कर यह बताया कि बीमारी से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें। इसमें हैैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल के साथ ही मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करने वाली ये कुछ ऐसी पाबंदियां हैैं जिनका कोरोना संक्रमण के दौरान सख्ती से पालन किया गया था। कोरोना के प्रसार को सीमित करने में इसका प्रभाव भी नजर आया। अब जब मंकीपाक्स भी फैल रहा है, तब ये पाबंदियां एक बार फिर लौटी हैैं, इस उम्मीद में कि मंकीपाक्स कोरोना जैसा विकराल रूप न लेने पाए।
‘गाइडलाइंस आन मैनेजमेंट आफ मंकीपाक्स डिजीज” के नाम से जारी दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि मरीज के संपर्क में बार-बार आने या लंबे समय तक करीब रहने वाला व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि संक्रमित व्यक्ति को दूसरे लोगों से दूर रखा जाए। लोग हैैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें, साबुन से हाथ धोते रहें, मास्क पहने, मरीज के करीब जाने पर डिस्पोजल दस्ताने पहने और वातावरण को साफ करने के लिए कीटाणुनाशकों का उपयोग करें।
क्या-क्या नहीं करें
संक्रमित या संदिग्ध मरीजों के साथ चादर, बिस्तर, कपड़े, तौलिया और संपर्क में आने वाले अन्य सामान साझा नहीं करें। संक्रमित व्यक्ति के साथ दूसरे लोगों के कपड़ों, तौलियों या चादरों को न साफ करें। अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण भी हों तो वह भीड़भाड़ वाली जगहों या समारोहों में जाने से बचे। संक्रमितों या संदिग्ध मरीजों के साथ भेदभाव न करें या उन्हें ताना न मारें। अफवाहों या गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें।
संदिग्ध मरीजों की सूची में कौन आएगा ?
दिशानिर्देशों के अनुसार उस व्यक्ति को मंकीपाक्स का संदिग्ध मरीज माना जाएगा, जिसने इस बीमारी से प्रभावित देश की 21 दिन के अंदर यात्रा की हो। उसे गर्दन में सूजन, बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, कमजोरी महसूस होती हो और शरीर में लाल दाने निकले हों। संक्रमित व्यक्ति या संदिग्ध मरीज के संपर्क में आने वाले लोग भी जोखिम वाले लोगों में आएंगे। मंकीपाक्स के मामले की पुष्टि प्रयोगशाला में जांच के बाद ही की जाएगी।
संपर्क में आए लोगों पर 21 दिन तक नजर
मरीज के प्रत्यक्ष या परोक्ष संपर्क में आए व्यक्ति की 21 दिनों तक निगरानी की जाएगी। ऐसे या बिना लक्षण वाले व्यक्ति को रक्तदान, अंगदान या ऐसा कुछ काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरे व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा हो। छोटे बच्चों को डे केयर, नर्सरी या उस जगह पर नहीं रखने की सलाह दी गई है जहां ज्यादा बच्चे रहते हों।
एनआइवी, वीआरडीएल ने मंकीपाक्स के 100 नमूनों की जांच की
समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) की वरिष्ठ विज्ञानी डा. प्रज्ञा यादव ने कहा कि आइसीएमआर के वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरीज (वीआरडीएल) में मंकीपाक्स के 100 नमूनों की जांच की गई। मंकीपाक्स के नमूनों की जांच के लिए देशभर में 15 प्रयोगशालाओं में व्यवस्था की गई है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मंकीपाक्स के वायरस को अलग कर लिया गया है। स्वदेशी वैक्सीन बनाने के लिए इस पर और शोध किया जा रहा है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...