Google Analytics Meta Pixel विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में भाग लेकर स्कूली बच्चों और युवाओं ने दिखाई प्रतिभा’ - Ekhabri.com

विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में भाग लेकर स्कूली बच्चों और युवाओं ने दिखाई प्रतिभा’

’अब भाग लेंगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में’

कोरिया – मुख्यमंत्री  बघेल के मंशानुसार कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं सीईओ जिला पंचायतनम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेलों में भाग लेकर जिलेवासियों की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से जिले में गत 17 और 18 नवंबर को विकासखंडस्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन सलका स्थित डाइट में किया गया जिनमें स्कूली बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विकासखंड स्तर पर विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार 10 दिसंबर तक जिला स्तरीय आयोजन किया जाना है। जिला खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा महोत्सव का आयोजन के अंतर्गत लोकनृत्य, लोकगीत,एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी/कर्नाटक शैली), सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम (शास्त्रीय वादन), गिटार (भारतीय / पाश्चात्य शैली), मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओड़िशी शास्त्रीय नृत्य, भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी, (शास्त्रीय नृत्य), तात्कालिक भाषण विधाओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही सुआ, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा,फुगड़ी, भौरा, गेड़ी दौड़, रॉक बैंड, पारम्परिक वेशभूषा (विविध वेशभूषा) प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल (छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित), चित्रकला (छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद-विवाद (तात्कालिक एवं समसामयिक विषयक), क्वीज, निबंध, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती के अलावा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणानुसार राज्य के लोक साहित्य को भी शामिल किया गया हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विविध संस्कृति एवं विभिन्न बोलियों वाला प्रदेश है अतएव जिला स्तर पर स्थानीय लोक कला जैसे (पेंटिंग, हैंडीक्राफ्ट, भित्तिचित्र एवं अन्य) लोक भाषा का साहित्य जैसे गोंडी, हल्बी, कुडूख आदि एवं अन्य सभी लोक भाषा के जो भी लोक कलाकार प्रस्तुति देना चाहे, यदि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हो उन सभी को जिला स्तर पर शामिल किया जाएगा। वहीं विकासखण्ड युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार या दल को ही जिला स्तरीय युवा उत्सव में एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों या दल को संभाग स्तर पर भाग लेने की पात्रता होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...