रायपुर, 15 अगस्त 2025। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 780 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से भरपूर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में मदर्स प्राईड स्कूल रायपुर प्रथम, लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर द्वितीय और सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर तृतीय स्थान पर रहा।
मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
मदर्स प्राईड स्कूल की देशभक्ति प्रस्तुति
मदर्स प्राईड स्कूल के 250 विद्यार्थियों ने ‘ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए हाय’, ‘डारा लोर गेहे रे’ और ‘हमर पारा तुहर पारा’ जैसे रिमिक्स गीतों पर देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इस मंचन में भारतीय सेना की वीरता, देश की रक्षा और आतंकी हमलों के खिलाफ ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ को भावनात्मक अंदाज में प्रदर्शित किया गया।
लक्ष्मीनारायण कन्या विद्यालय की लोकनृत्य झलक
लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 200 विद्यार्थियों ने ‘हाय कहे गजरी’ गीत पर राऊत नाचा और अन्य पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के त्यौहारों, लोकसंस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन में इनके योगदान को भी रेखांकित किया गया।
सालेम इंग्लिश स्कूल का सांस्कृतिक संगम
सालेम इंग्लिश स्कूल के 250 विद्यार्थियों ने ‘भुइंया म भाग हमर जागे रे जागे रे’ गीत पर नृत्य किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विविध लोकनृत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रस्तुत किया गया। कर्मा नृत्य की भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...