भारतीय शेयर बाजार बुधवार सुबह भारी गिरावट के साथ खुला। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट का असर है। घरेलू निवेशकों की बेरुखी के कारण गिरावट रही। इसका असर यह हुआ कि सेंसेक्स 1,100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 60 हजार से नीचे आ गया। दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान के साथ खुले। कारोबारी सत्र की शुरुआत में 30 शेयर वाला सेंसेक्स 1153.96 अंक टूटकर 59,417.12 के स्तर पर खुला। वहीं, 50 शेयर वाले निफ्टी सूचकांक ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और यह 17,771.15 प्वाइंट पर खुला।
बाजार खुलने के साथ ही गिरावट के कुछ ही देर बाद शेयर बाजार में रिकवरी का माहौल दिखाई दिया। सुबह करीब 9।20 बजे सेंसेक्स 738.3 अंक फिसलकर 59,832।78 अंक पर आ गया। वहीं, निफ्टी 208.35 अंक टूटकर 17,861.70 पर आ गया। इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 4 शेयर ही हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए, बाकी सभी में गिरावट हावी रही। सबसे ज्यादा टूट टीसीएस के शेयर में 3.33 प्रतिशत की देखी गई। सुबह के कारोबारी सत्र में निफ्टी के टॉप गेनर्स में Tata Consumer Products, COAL INDIA, NTPC, ASIAN PAINT और BAJAJ-AUTO में देखे गए। वहीं, टॉप लूजर्स में INFOSYS, TCS, TECH MAHINDRA, HCL TECH और WIPRO रहे। बाजार में आने वाले दिनों में और गिरावट देखी जा सकती है।
अगस्त में महंगाई दर अनुमान से ज्यादा आने से अमेरिकी बाजार में हाहाकार मच गया। यहां कारोबारी सत्र के अंत में डाओ जोंस 1276 अंक गिरकर 31,105 के पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 633 अंक लुढ़ककर 11,634 के स्तर पर पहुंच गया। एशियाई बाजार ढाई प्रतिशत टूटे और SGX निफ्टी 300 अंक गिरा है। आपको बता दें अमेरिका की महंगाई दर अगस्त में 8।3% पर पहुंच गई है। मुद्रास्फीति के अनुमान से ज्यादा आने पर अब फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में इजाफा किया जा सकता है। फेडरल रिजर्व 20-21 सितंबर की बैठक में अपना फैसला सुनाएगा।
मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार चौथे जारी रहा। कारोबारी सत्र के अंत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133 अंक से अधिक चढ़कर 4 अप्रैल के बाद पहली बार 18,000 अंक के पार बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में अपनी तेजी जारी रखते हुए बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 455.95 अंक यानी 0.76 प्रतिशत के उछाल के साथ 60,571.08 अंक पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 1,540 अंक से अधिक और निफ्टी में 445 अंक का उछाल आया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...