वैश्विक बैंकिग संकट की चिंता से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट का घरेलू बाजारों में भी असर दिखा। वित्तीय, आईटी और कैपिटल गुड्स क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली के कारण बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 360.95 अंक गिरकर 57,628.95 पर बंद हुआ। हालांकि, दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 900 अंक टूटकर 57,084.91 अंक तक पहुंच गया था। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी 111.65 अंक लुढ़ककर 17 हजार के स्तर से नीचे पहुंचते हुए 16,988.40 पर जाकर बंद हुआ।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि वित्तीय संकट की आशंका के चलते निवेशकों ने इक्विटी बाजारों से दूरी बनाई है। इसके अलावा निवेशक अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दरों में ज्यादा वृद्धि की संभावना से भी चिंतित हैं। इससे घरेलू बाजार भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक वित्तीय संकट को टालने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं लेकिन निवेशकों की धारणा में अस्थिरता बनी हुई है।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर
बजाज फिनसर्व 4.25
बजाज फाइनेंस 3.18
विप्रो 2.46
टाटा स्टील 2.38
टाटा मोटर्स 1.96
अदाणी समूह के नौ शेयरों में रही गिरावट
शेयर बाजारों में बिकवाली के चलते सोमवार को अदाणी समूह की कुल सूचीबद्ध 10 में से नौ कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। कई कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट भी लगा। बीएसई में अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 3.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,805.10 रुपये प्रति इकाई पर बंद हुए। इस गिरावट के बाद अब अदाणी एंटरप्राइजेज का बाजार पूंजीकरण घटकर 2.05 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इसके अलावा अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, अंबुजा सीमेंट, अदाणी विल्मर, एनडीटीवी और एसीसी लिमिटेड के शेयर भी गिरकर बंद हुए। केवल अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, अदाणी समूह ने कहा कि गुजरात के मुंद्रा स्थित पेट्रोरसायन प्रोजेक्ट को फंड के लिए समझौता न होने पर रोका गया है। हम इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...